Breaking News

लखनऊ के नमन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में निभायेंगे बाल किड्स की भूमिका



लखनऊ। लखनऊ के नमन मेहता का चयन अगले साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन-2019 टेनिस टूर्नामेंट में बॉल किड्स के तौर पर चयनित किये गये 10 बच्चों में कर लिया गया है। यह इस प्रतिष्ठित आयोजन में किसी भी देश द्वारा भेजा जाने वाला बॉल किड्स का सबसे बड़ा दल है।
नमन सहित इन दस बच्चों के चयन की घोषणा नयी दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में हुई जिसमें भारत की डेविस कप टीम के कप्तान और दिग्गज टेनिस स्टार महेश भूपति भी मौजूद थे। भूपति मेलबर्न जाने से पहले इन बच्चों को प्रशिक्षण भी देंगे। भूपति की ही देख-रेख में देश भर से 100 बच्चों का चयन किया गया। इसके बाद इनमें से 10 अंतिम रूप से चयनित किये गये जिसमें से पांच बच्चे दिल्ली के हैं।



मेलबर्न जाने के लिए चुने गये बच्चों में

 लामार्टिनियर ब्वायज लखनऊ के नमन मेहता भी शामिल है। राफेल नडाल को अपना आदर्श मानने वाले 14 साल के नमन मेहता ने छह साल की उम्र से टेनिस खेलना शुरु किया था। कस्टम आफिसर पिता और शिक्षक माता की संतान नमन ने इस पल को अपने लिए काफी बड़ी उपलब्धि बताया। अब वह दिग्गज टेनिस खिलाडिय़ों को अपने सामने खेलते हुए देखेंगे। वह अपने परिवार में पहले खिलाड़ी है। तीन साल पहले टेनिस खेलना शुरु करने वाले नमन मेहता वर्तमान में गोमतीनगर विजयंतखंड स्टेडियम में टेनिस कोच विजय पाठक से टे्रनिंग ले रहे हंै। 

No comments