एलडीए के बाकी पार्कों में भी मिले नि:शुल्क प्रवेश
रबाब- 5 दिसम्बर
लखनऊ। एलडीए ने गोमतीनगर विस्तार निवासियों के लिए जनेश्वर मिश्रा पार्क में प्रेश नि:शुल्क है। स्थानीय लोग नि:शुल्क पूरे दिन कभी भी पार्क में जा सकेंगे। हालांकि, एलडीए के इस फैसले पर शहर के बाकी इलाकों और वहां की रेजीडेंस वेलफेयर सोसायटियों ने विरोध जताया है। इंदिरा नगर, अलीगंज, जानकीपुरम, आलमबाग और कानपुर रोड इलाके की स्थानीय वेलफेयर सोसायटी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि एलडीए किसी एक इलाके को फायदा कैसे पहुंचा सकता है। ऐसा करने पर बाकी इलाके के पार्कों में भी प्रवेश नि:शुल्क करना चाहिए।
इंदिरा नगर आवासीय महासमिति के महामंत्री सुशील कुमार बच्चा का कहना है कि एलडीए का यह फैसला पक्षपात भरा है। यहां के निवासी सुबह लोहिया और जनेश्वर मिश्र पार्क जाते है। ऐसे में उनके इलाके के लोगों के लिए भी प्रवेश नि:शुल्क करना चाहिए। वहीं, कानुपर रोड एलडी, कॉलोनी सोसाइटी के ज्ञानेश पांडेय ने बताया कि आशियाना से लेकर आलमबाग और पूरे कानपुर रोड इलाके में ऐसा कोई पार्क नहीं है। तो क्या उनके इलाके के लोगों को भी नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। वहीं, जानकीपुरम विस्तार सेक्टर जे वेलफेयर असोसायटी के अध्यक्ष प्रियेश राय बताते है कि इस तरह से किसी एक इलाके के लोगों को फायदा देना ठीक नहीं है। एलडीए द्वारा ऐसा करने पर संबंधित इलाके के लोगों को वहां की सरकारी प्रॉपर्टी का भी नि:शुल्क में इस्तेमाल करने की अनुमति देनी चाहिए।

No comments