Breaking News

आयु की धोखा-धड़ी में फुटबाल खिलाडिय़ों पर तीन वर्ष का प्रतिबंध



मनीष यादव,आरिज,अमित, मनीष मौर्या और विकास का हुआ निलम्बन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के महासचिव मोहम्मद शमसुद्दीन ने मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न खेल छात्रावासों और क्लब के पांच खिलाडिय़ों का निलम्बन तीन वर्षों के लिए कर दिया है। फुटबाल खिलाडिय़ों पर आरोप है कि उन्होंने जन्मतिथि के मामले में धोखा-धड़ी की है। फुटबाल महासचिव मोहम्मद शमसुद्दीन ने बताया कि इन पांच खिलाडिय़ों ने ऑल इण्डिया फुटबाल फेडरेशन के रजिस्ट्रेशन करते समय दो बार अलग-अलग जन्मतिथि का प्रयोग किया है। 
उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के सचिव ने बताया कि ऑल इण्डिया फुटबाल फेडरेशन ने इस मामले को पकड़ा है। जिससे कि उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ की काफी बदनामी हुई है। इसी के तहत प्रदेश फुटबाल संघ ने डिसीप्लीनरी कमेटी बुलाकर मनीश यादव, आरिज, अमित, मनीश मौर्या और विकास का निलम्बन कर दिया है। साथ ही इन पांच खिलाडिय़ों को किसी भी प्रकार की प्रतियोगिता में हिस्सा न देने की भी चेतावनी संघ और क्लबों को दी है। 

No comments