Breaking News

यूपी के विजय का ओलम्पिक के लिये पहला कदम


लखनऊ। उत्तर प्रदेश से खेलने वाले जूडोका विजय कुमार यादव ने हांगकांग में आयोजित सीनियर एशियन ओपेन जूडो चैम्पियनशिपः में 60 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन किया है। क्योकि यह एक 
वल्र्ड एवं ओलम्पिक रैकिंग टूर्नामेंट होने की वजह से विजय का यह पदक काफी महत्वपूर्ण है। 


 इस पदक के साथ विजय की वल्र्ड रैकिंग में खासा सुधार होगा। इसके परिणाम स्वरूप 2020 टोक्यो ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिये उनका दावा भी मजबूत होगा। इनकी इस उपलब्धि पर गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर से इन्हें 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। साथ ही विजय द्वारा अच्छा प्रदर्शन करने पर  यूपी जूडो एसोसिएशन भी सम्मानित करेगी।
विजय प्रदेश की ओर से खेलते हुए राष्ट्रीय स्तर पर दर्जनों पदक जीत चुके हैं। वहीं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विजय भारत की ओर से खेलते हुये सीनियर साउथ एशियन जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, यूथ एशियन प्रतियोगिता में रजत व कांस्य पदक जीते। इसके अतिरिक्त सीनियर एशियन जूडो प्रतियोगिता में पाचवां तथा वल्र्ड ग्राण्ड प्रिक्स, क्रोशिया में सातवां स्थान हासिल कर चुके हैं। विजय ने बताया कि सीनियर एशियन ओपेन जूडो चैम्पियनशिप में जीते हुए पदक ने ओलम्पिक के लिए नयी ताकत पैदा कर दी है। 

No comments