Breaking News

लखनऊ के खिलायिों ने दूसरे दिन आठ स्वर्ण जीतकर कायम किया दबदबा 36वीं सब जूनियर व चौथी कैडेट राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता

HTN Live

लखनऊ। मेजबान लखनऊ के खिलाडिय़ों ने 36वीं सब जूनियर व चौथी कैडेट राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दूसरे दिन दांव पर लगे पदकों में से आठ स्वर्ण सहित कुल 24 पदक जीतते हुए सबसे आगे रहते हुए ओवरआल चैंपियनशिप के लिए अपनी दावेदारी जता दी हैं। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के आडिटोरियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में लखनऊ पदक तालिका में कुल 10 स्वर्ण, छह रजत व 15 कांस्य सहित 31 पदक के साथ सबसे आगे चल रहा है। 
दूसरे दिन आगरा की टीम ने तीन स्वर्ण, दो रजत व तीन कांस्य और प्रयागराज की टीम ने तीन स्वर्ण, तीन रजत  व चार कांस्य पदक अपने नाम किये। वहीं देवरिया, के खिलाडिय़ों ने भी तीन स्वर्ण पदक झटके। 
रविवार के दिन पदक विजेताओं को मुख्य अतिथि कोषाध्यक्ष भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन व महासचिव, यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के आनन्देश्वर पाण्डेय ने पुरस्कार वितरित किये। 
दूसरे दिन के परिणाम इस प्रकार हैं।
बालक सब जूनियर अंडर-21 किग्रा: स्वर्ण: फैजान खान (वाराणसी) रजत: अंकित (गोरखपुर) कांस्य: ऋ षभ कुमार (जालौन) व अक्षय शर्मा (बरेली)।
बालक सब जूनियर अंडर-27 किग्रा: स्वर्ण: आर्यनवीर वर्मा (सहारनपुर) रजत: अनुज सरोज (कानपुर) कांस्य: धीरेंद्र जोशी (आगरा) व तनिष्क श्रीवास्तव (सोनभद्र)।
बालक सब जूनियर अंडर-9 किग्रा: स्वर्ण: अनुज तिवारी (आगरा), रजत: हिमांशु कुमार (सहारनपुर), कांस्य: उज्जवल (लखनऊ) व महादेव (गाजीपुर)।
बालक सब जूनियर अंडर-32 किग्रा: स्वर्ण: मनीष कुमार (गोण्डा) रजत:  कुणाल तिवारी (गोण्डा) कांस्य: ललित मोहन सिंह (प्रयागराज) व देवांश (सोनभद्र)।
बालक सब जूनियर अंडर-35 किग्रा: स्वर्ण: देवांश मिश्रा (प्रयागराज) रजत: रमन कुमार (एटा), कांस्य: हर्षित पाल (प्रयागराज) व विकास यादव (मऊ)।
बालक सब जूनियर अंडर-38 किग्रा: स्वर्ण: चंदन प्रजापति (गोरखपुर) रजत: जुगन अली (चंदौली) कांस्य: कृष्णा शर्मा (आगरा) व शान मोहम्मद (एटा)।
बालक सब जूनियर अंडर-50 किग्रा: स्वर्ण: राहुल मलिक (लखनऊ) रजत: ललित  यादव (आगरा) कांस्य: मोहम्मद खलीजुर रहमान (लखनऊ) व अनिमेश सैनी (प्रयागराज)।
बालिका सब जूनियर अंडर-24 किग्रा: स्वर्ण: अनुष्का साहू (लखनऊ) रजत: तिरिषि सरोज (प्रयागराज) कांस्य: अनन्या यादव व सताक्षी मिश्रा (दोनों कानपुर)।
बालिका सब जूनियर अंडर-35 किग्रा: स्वर्ण: अंशिका शर्मा (लखनऊ) रजत: तूषिका वर्मा (देवरिया) कांस्य: मुस्कान कश्यप (सीतापुर) व साहिबा (लखनऊ)।
कैडेट बालिका अंडर-41 किग्रा: स्वर्ण: गायत्री शुक्ला (लखनऊ) रजत: कुशी (लखनऊ) कांस्य: आयुषी सिंह (आगरा) व प्रीति गौतम (लखनऊ)।
कैडेट बालिका अंडर-47 किग्रा: स्वर्ण: ज्योति (लखनऊ) रजत: वैष्णवी (सोनभद्र) कांस्य: आकांक्षा यादव (आगरा) व राखी यादव (मऊ)।
कैडेट बालिका अंडर-51 किग्रा: स्वर्ण: ज्योति पासवान (लखनऊ) रजत: वैष्णवी (सोनभद्र) कांस्य: आकांक्षा यादव (आगरा) व राखी यादव (मऊ)।

No comments