नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक 31 को
HTN Live
लखनऊ। मेयर संयुक्ता भाटिया ने प्रत्येक महीने होने वाली कार्यकारिणी की बैठक 31 दिसंबर को बुलायी है। इसमें कार्यकारिणी चुनाव पर भी र्चचा होगी। 12 जनवरी को सदन का एक साल पूरा हो रहा है। नगर निगम कार्यकारिणी के 12 सदस्यों का कार्यकाल अगले महीने समाप्त हो रहा है। निर्वाचन के बाद जनवरी को पहली बोर्ड बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों का निर्विरोध चयन हुआ था। मेयर समेत 13 सदस्यीय कार्यकारिणी में भाजपा के 8,समाजवादी पार्टी के 3 और कांग्रेस का एक पार्षद सदस्य है। सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने से पहले नयी कार्यकारिणी का चयन किया जाना है। कार्यकारिणी में 12 सदस्य चुने जाते हैं। इनमें से छह सदस्य एक साल में लॉटरी से बाहर कर दिए जाते हैं। बचे छह सदस्यों का कार्यकाल दो साल तक चलेगा, जबकि बाहर होने वाले सदस्यों के स्थान पर नये सदस्यों का चुनाव होगा। वर्तमान कार्यकारिणी में भाजपा के पार्षद सुनीता सिंह, विजय कुमार गुप्ता, विमल तिवारी, सुशील कुमार तिवारी, राजेश कुमार मालवीय, राजेश सिंह गब्बर, अरुण कुमार तिवारी व रानी कनौजिया, सपा से मोहम्मद सगीर, राजकुमार सिंह राजा व अजय दीक्षित व कांग्रेस से गिरीश मिश्रा शामिल हैं।
No comments