Breaking News

विकास, विनय व लालमणी ने दिलाये यूपी को पदक 32वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता



लखनऊ। स्थानीय केडी सिंह बाबू स्टेडियम मे चल रही 32वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को उत्तर प्रदेश के पहलवानों ने तीन पदक जीत कर दबदबा कायम रखा।
उत्तर प्रदेश के विकास कुमार ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, वहीं 86 किलोग्राम भार वर्ग के अन्तर्गत विनय कुमार को रजत पदक प्राप्त हुआ तथा स्वर्ण पदक हरियाणा के मंजीत को प्राप्त हुआ। 65 किलोग्राम भार वर्ग की स्पर्धा के अन्तर्गत खिताबी भिडंत में हरियाणा को स्वर्ण, दिल्ली को रजत व उत्तर प्रदेश के लालमणि को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा को 1-1 स्वर्ण पदक तथा राजस्थान को दो स्वर्ण पदक प्राप्त हुए। 
तीसरे दिन आयोजित फ्री स्टाईल कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पीयूश वर्मा, निदेशक डाक सेवाएं (मुख्यालय) राजीव उमराव एवं प्रवर डाक अधीक्षक शषि कुमार उत्तम विषेश रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाडिय़ों को मेडल प्रदान किये। इस अवसर पर सेन्ट्रल आब्जर्वर एवं अन्तर्राष्ट्रीय रेफरी विकास पाटिल, रिकार्डर ललित कुमार के अलावा डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे। फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं।
57 किलोग्राम भारवर्ग-
तुलसी राम माझी, ओडिशा - प्रथम
चेत राम नायक, कर्नाटक - द्वितीय
ध्यानेश्वर डी. भोगे, महाराष्ट्र -तृतीय
ओंकार सिंह, राजस्थान - तृतीय
65 किलोग्राम भारवर्ग-
कुलदीप, हरियाणा- प्रथम
जयप्रकाश, दिल्ली- द्वितीय
लालमणि यादव, उत्तर प्रदेश- तृतीय
74 किलोग्राम भारवर्ग-
विकास कुमार, उत्तर प्रदेश- प्रथम
कालूदास, हरियाणा- द्वितीय
अमित पटेल, गुजरात- तृतीय
राज सिंह, राजस्थान- तृतीय 
86 किलोग्राम भारवर्ग-
मंजीत, हरियाणा- प्रथम
विनय कुमार यादव, उत्तर प्रदेश- द्वितीय
एम जडेजा, गुजरात - तृतीय
पीआर पवार, महाराष्ट्र -तृतीय
97 किलोग्राम भारवर्ग-
पवन धामा, राजस्थान- प्रथम
बीजी कोन्ढारकर, महाराष्ट्र-द्वितीय
मनमोहन, दिल्ली- तृतीय
सुनील कुमार, हरियाणा- तृतीय

No comments