Breaking News

शिया महाविद्यालय एनसीसी का कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनिल कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया

                           HTN Live 
लखनऊ। आज दिनांक 7/9/2026 शिया पी जी कालेज सीतापुर रोड लखनऊ में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के नए सत्र 2026-2007 की नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई।

भर्ती के दौरान कर्नल अनिल शर्मा ने उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए देश सेवा और अनुशासन के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने का सबसे सशक्त माध्यम है।
इस विशेष अवसर पर 63 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल अनिल शर्मा ने विद्यालय का मुख्य रूप से दौरा किया और पूरी भर्ती प्रक्रिया का बारीकी और एनसीसी कार्यालय का निरीक्षण किया।
ए.एन.ओ. कैप्टन आगा परवेज़ मसीह ने कर्नल अनिल कुमार शर्मा जी को पुष्प गुच्छ देकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया एवं अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। ।
साथ ही सुबेदार मेजर अरविन्द कुमार यादव जी को अंगवस्त्र भेंट किया गया
यह पूरी भर्ती प्रक्रिया  ए.एन.ओ. कैप्टन आगा परवेज़ मसीह के कुशल दिशा-निर्देशन में पारदर्शिता और कड़े मानकों के साथ चयन प्रक्रिया पूरी की गई। 
चयन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने में बटालियन के सूबेदार पंकज कुमार और हवलदार एम के तिवारी शिया कॉलेज के एनसीसी सहायक अजीत कुमार सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र एनसीसी में शामिल होने के लिए उत्साहित नजर आए।

No comments