Breaking News

नीट परीक्षा में सफलता पर छात्र विशाल गुप्ता का गजराज सिंह इंटर कालेज में हुआ सम्मान

                       HTN Live
             ब्यूरो चीफ अजीत सिंह बागी 
जौनपुर आज गजराज सिंह इंटर कॉलेज, जमुनिया जौनपुर के मेधावी छात्र विशाल गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) उत्तीर्ण करने पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में गजराज सिंह इंटर कालेज के प्रबंधक श्री संजय कुमार सिंह तथा प्रधानाचार्य श्री अतुल कुमार सिंह ने विशाल गुप्ता को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और यह गजराज सिंह इंटर कॉलेज के लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर जन्तु विज्ञान के शिक्षक श्री सभाजीत सिंह, श्री संजय कुमार मिश्रा, श्री आलोक विश्वकर्मा सहित विद्यालय परिवार के रवि प्रकाश सिंह नीरज सिंह देवेन्द्र तिवारी एवं अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएँ व्यक्त की।
गजराज सिंह इंटर कालेज परिवार ने आशा व्यक्त की कि विशाल गुप्ता भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ देकर विद्यालय, क्षेत्र एवं जौनपुर जनपद का नाम रोशन करेंगे।

No comments