Breaking News

शिया महाविद्यालय में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान चलाया गया

                         HTN Live
              राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह
आज दिनांक 16 जनवरी 2026 , दिन शुक्रवार को रोड सेफ्टी क्लब, यातायात विभाग एवं एनएसएस/एनसीसी शिया पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में  सड़क सुरक्षा माह के उपलक्ष्य में सड़क सुरक्षा पर  जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत एक संगोष्ठी एवं रैली का आयोजन किया गया। उक्त संगोष्ठी में प्राचार्य शिया पीजी कॉलेज प्रो एस एस आर बाकरी, आरटीओ  ए आर टी वो, टी आई लखनऊ अन्य यातायात से संबंधित अधिकारी, श्री सुमित मिश्रा हीरो मोटर कार्प एवं  एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुधाकर वर्मा, डॉ वहीद आलम, डॉ नगीना बानो एवं एनसीसी अधिकारी प्रो आगा परवेज़ मसीह, डॉ एस नुजहत हुसैन एवं एनसीसी कैडेट्स/एनएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। 
उक्त संगोष्ठी में सर्व प्रथम *टी आई महानगर प्रमेश कुमार पाठक* ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम सभी जानते हैं कि सड़कें हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं। प्रतिदिन लाखों लोग सड़क के माध्यम से अपने कार्यों के लिए आते-जाते हैं। लेकिन दुख की बात यह है कि सड़क दुर्घटनाएँ आज हमारे देश में मृत्यु और गंभीर चोटों का एक बड़ा कारण बन चुकी हैं। एक क्षण की लापरवाही न केवल हमारे जीवन को खतरे में डाल देती है, बल्कि हमारे परिवार और समाज को भी गहरा आघात पहुँचाती है।
 *ए आर टी वो श्री आलोक कुमार यादव* ने अपने वक्तव्य में कहा कि सड़क सुरक्षा का अर्थ है सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करना, सावधानी बरतना और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना। यदि हम कुछ सरल नियमों का पालन करें, तो अधिकांश दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है—जैसे कि
वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट पहनना, गति सीमा का पालन करना, नशे में वाहन न चलाना, सड़क पर मोबाइल फ़ोन का उपयोग न करना, पैदल यात्रियों और ट्रैफिक सिग्नल का सम्मान करना।
आर टी वो प्रवर्तन लखनऊ श्री प्रभात पांडे ने अपने वक्तव्य में कहा साथियो! सड़क सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, यह हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है। हमें अपने परिवार, मित्रों और बच्चों को भी इन नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना चाहिए। याद रखें—एक गलती ही किसी की पूरी जिंदगी बदल सकती है।
 *प्राचार्य शिया पीजी कॉलेज प्रो एस एस आर बाकरी* ने यातायात से संबंधित सभी नियमों के अच्छे तरह से पालन पर अपने वक्तव्य में जोर दिया।  
 *एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ वहीद आलम* ने अपने वक्तव्य में कहा कि  “सड़क सुरक्षा जीवन की रक्षा है।” आइए हम सब मिलकर ये संकल्प लें कि सड़क पर कभी लापरवाही नहीं करेंगे और स्वयं सुरक्षित रहकर दूसरों की सुरक्षा में भी सहयोग करेंगे। क्योंकि हमारा जीवन सिर्फ हमारे लिए ही नही बल्कि हमारे अपनों के लिए भी कीमती है इसलिए सदैव यातायात के नियमों का पालन करें खुद भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित रखे। 
सुमित मिश्रा मैनेजर सेफ्टी रोड पार्क, हीरो मोटो कॉर्प ने भी रोड सेफ्टी के लिए यातायात के नियमों के पालन पर अपने वक्तव्य में जोर दिया। 
संगोष्ठी के अंत में सड़क सुरक्षा हेतु आर टी वो लखनऊ द्वारा शपथ भी दिलाई गई। 
संगोष्ठी का संचालन एनएसएस/एनसीसी सहायक श्री अजीत सिंह  ने किया। वक्ताओं का स्वागत डॉ सुधाकर वर्मा जी ने किया।
 धन्यवाद प्रस्ताव एनसीसी आर्मी विंग के एनओ कैप्टन प्रो आगा परवेज़ मसीह ने किया। 
उक्त संगोष्ठी के उपरांत जागरूकता रैली शिया कॉलेज से डालीगंज पुल तक निकाली गई और रैली वापस कॉलेज आई जिसमे शामिल छात्र छात्राओं ने रोड के किनारे दुकानों पर जा जा कर यातायात के नियमों के पालन के लिए जागरूक किया साथ ही सुरक्षा अपनाने पर जोर दिया। 
इसकी जनकारी कार्यक्रम अधिकारी वहीद आलम दिया 

No comments