Breaking News

MEDICOGAMES-2025 स्पोर्ट्स फेस्ट का समापन

                    HTN Live
लखनऊ, 21.12.2025। लखनऊ फिजियोथेरेपी एसोसिएशन तथा अन्तर्राष्ट्रीय हेल्थ और फिटनेस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 20-21 दिसम्बर 2025 को एक स्पोट्र्स मीट MEDICOGAMES-2025 का आयोजन किया गया। किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय, लखनऊ के खेल के मैदान में आयोजित हो रहे इस मीट के पहले दिन क्रिकेट खेल का आयोजन हुआ तथा अन्तिम दिन क्रिकेट के फाइनल मैच के साथ-साथ, बैड मिण्टन तथा टेबिल टेनिस खेलों का भी आयोजन हुआ। 
क्रिकेट के फाइनल मैच में टीम लखनऊ फाइटर ने केजीएमयू जार्जिन को हराकर अपनी जीत दर्ज कराई। बैड मिण्टन में मेल कैटेगरी में कौशिक मिश्रा तथा फीमेल कैटेगरी में आंचल मौर्चा ने प्रथम स्थान हासिल किया। टेबिल टेनिस में डाॅ0 कौशिक मिश्रा ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  प्रो0 के0के0 सिंह, डीन, फैकल्टी आॅफ एलाइड एण्ड  हेल्थ केयर साइंसेज ने विजेता टीम के साथ-साथ सभी खिलाड़ियों को मेडल तथा सर्टीफिकेट वितरित किये। 
  कार्यक्रम के समापन समारोह में के0जी0एम0यू0, डाॅ0 रश्मि कुशवाहा, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर एण्ड प्रसीडेंट, एथलेटिक एसोसिएशन, के0जी0एम0यू0, प्रो0 अंजनी कुमार पाठक,  सेक्रेटरी  एण्ड ट्रेजरार, डाॅ0 अरविन्द कुमार, डाॅ0 विपिन कुमार, डायरेक्टर, अन्तर्राष्ट्रीय हेल्थ और फिटनेस एसोसिएशन, डाॅ0 संजय शुक्ला, डाॅ0 विवेक गुप्ता, फैकल्टी आॅफ एलाइड एण्ड हेल्थ केयर साइंसेेज, डाॅ0 सुदीप सक्सेना, डाॅ0 वेद मूर्ति पाठक, डाॅ0 तेजवीर, डाॅ0 नम्रता, डाॅ0 ब्रजेश त्रिपाठी, डाॅ0 उपेन्द्र मिश्रा के साथ-साथ अन्य लोग उपस्थित रहे। 

भवदीय

डॉ0 विपिन कुमार (पीटी) डॉ0 संजय शुक्ला (पीटी)
  आयोजन सचिव    आयोजन अध्यक्ष
        9956049990, 9415583016

No comments