Breaking News

5 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC) में कैडेट्स ने भरी उड़ान

                      HTN Live

लखनऊ: 5 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC) में कैडेट्स ने भरी उड़ान
लखनऊ। बख्शी का तालाब स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर 5 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC) के दौरान एनसीसी कैडेट्स के लिए विशेष फ्लाइंग ट्रेनिंग सत्र आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में एयर फोर्स स्टेशन, बख्शी का तालाब के चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर (COO) विंग कमांडर विनय शुक्ला का सराहनीय योगदान रहा।
शिविर के दौरान जूनियर डिवीजन (JD), जूनियर विंग (JW) के साथ-साथ सीनियर डिवीजन (SD) और सीनियर विंग (SW) के कैडेट्स को फ्लाइंग का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। विंग कमांडर विनय शुक्ला ने कैंप कमांडेंट और यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर (CO) विंग कमांडर प्रवीण तिवारी के साथ समन्वय स्थापित कर फ्लाइंग टास्क को पूरा करने में अपना बहुमूल्य समर्थन दिया।
किसी भी हवाई प्रशिक्षण में सुरक्षा और दक्षता का विशेष महत्व होता है। विंग कमांडर विनय शुक्ला के मार्गदर्शन में पूरी फ्लाइंग ट्रेनिंग को अत्यंत सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से अंजाम दिया गया। 
इस दौरान एएनओ (ANO) फ्लाइंग ऑफिसर अर्चना सिंह ने भी कैंप में फ्लाइंग टास्क की प्लानिंग और उसे सफलतापूर्वक लक्ष्य तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
इस फ्लाइंग ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स को वायु सेना की कार्यप्रणाली से परिचित कराना और उनमें साहस व अनुशासन की भावना विकसित करना था। कैडेट्स ने आसमान की ऊंचाइयों को छूते हुए न केवल तकनीकी बारीकियां सीखीं, बल्कि भारतीय वायु सेना के गौरवशाली वातावरण को भी करीब से महसूस किया।

No comments