खुन खुन जी गर्ल्स पी जी कॉलेज, चौक में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सौजन्य से चला स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान
HTN Live
संवाददाता राजदीप की रिपोर्ट लखनऊ से
लखनऊ आज दिनांक 15 जुलाई 2025 को खुन खुन जी गर्ल्स पी जी कॉलेज, चौक में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सौजन्य से स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की ओर से मुख्य अतिथि के रूप में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के जनरल मैनेजर रंजन दस्तीदार जी, जनरल मैनेजर देबाशीष पटनायक , मधुकर कैथा उपस्थित रहे । हिंदुस्तान पैट्रोलियम ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए महाविद्यालय को लगभग एक लाख की धनराशि के स्वच्छता उपकरणों को प्रदान किया ताकि महाविद्यालय की स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को सुचारू रूप से संपन्न किया जा सके। हिंदुस्तान पेट्रोलियम की तरफ से आए अतिथियों के द्वारा महाविद्यालय के पांच चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तथा सफाई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही उनके प्रति महा- विद्यालय को स्वच्छ रखने के लिए कृतज्ञता व्यक्त की गई।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के जनरल मैनेजर श्री रंजन ने बहुत ही मृदुभाषिता से छात्राओं को वृक्षों के महत्व एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया उन्होंने बताया कि एक इंसान को अपने पूरे जीवन काल में लगभग 16 से 20 पौधे अवश्य लगाने चाहिए क्योंकि एक मनुष्य की पूरे जीवन की ऑक्सीजन की आवश्यकता 16 से 20 पौधे ही पूरी कर देते हैं।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के जनरल मैनेजर देवाशीष ने भी छात्राओं को ऊर्जा के स्रोत तथा पर्यावरण में उनकी भूमिका में के विषय में बहुत ही सहज ढंग से अवगत कराया तथा ऊर्जा स्थानांतरण के विषय में भी छात्राओं को परिचित कराया। हिंदुस्तान पेट्रोलियम की तरफ से छात्राओं को महाविद्यालय में दो यूनिट Incinerator sanitary मशीन उपलब्ध कराने का भी वादा किया गया तथा भविष्य में महाविद्यालय का समय-समय पर सहयोग करने की भी प्रतिबद्धता जताई गयी।
महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना तथा नेशनल कैडेट कोर के छात्राओं के सहयोग से एक स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें महाविद्यालय प्रांगण साफा साफ सफाई का कार्य किया गया। पर्यावरण सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कुछ पेड़ भी लगाए गए तथा हरित भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं को पौधे वितरित
किए गए, जिन्हें वह अपने घर ले गई और अपने घर के आस-पास लगाकर पर्यावरण सुरक्षा में अपना सहयोग प्रदान करेंगी।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम की तरफ से छात्राओं को सूक्ष्म जलपान तथा स्वच्छता किट का वितरण भी किया गया। आए हुए अतिथियों ने प्राचार्य के साथ मिलकर महाविद्यालय में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम को संपूर्णता प्रदान की।
कार्यक्रम के आयोजन मे डॉ अनामिका सिंह राठौर, डॉ शालिनी शुक्ला, डॉ प्रियंका, डॉ प्रीति सिंधी, डॉ अपर्णा टंडन, डॉ स्नेहलता, डॉ बीना यादव, डॉ सुनीता यादव, डॉ पारुल सिंह, अश्वनी सक्सेना, किशोर, सुनील सोनकर, अंजू सिंह, दिलाराम,अनिल यादव, मनोज कुमार, रूप बहादुर, पवन आदि सहयोगी रहे I
इसकी जानकारी प्राचार्या प्रोफेसर अंसू के डी ने दिया


No comments