शिया महाविद्यालय व आंचलिक विज्ञान केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर एन सी सी व एन एस एस द्वारा पौधा रोपण किया गया ।
HTN Liveइसके अतिरिक्त राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने आंचलिक विज्ञान केंद्र में आयोजित प्रतियोगिता में
लखनऊ, 05 जून 2025 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, 63 एन सी सी बटालियन के सी ओ कर्नल आरपी सिंह के आदेशानुसार
व शिया महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एस एस आर बकरी के निर्देशन में राष्ट्रीय कैडेट कोर तथा राष्ट्रीय सेवा योजनाके स्वयंसेवकों द्वारा पेड़ लगाओ जान बचाओ कार्यक्रम काआयोजित किया।
पेड़ को पहचानो और बताओ कार्यक्रम में एनएसएस की स्वयं सेविका जेहरा अहमद बी एस सी बायो चतुर्थ सेमेस्टर द्वारा प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया ।
एनसीसी आर्मी विंग के कारपोलर शिवम सिंह बी एस सी गणित चतुर्थ सेमेस्टर द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया ।
इस मौके पर कैप्टन आगा परवेज़ मसीह ने कहा कि “प्लास्टिक प्रदूषण से मुकाबला” करने हेतु हम सभी को प्रतिबद्ध होना पड़ेगा तथा वन टाइम उसे प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करना उद्देश्य तथा उचित निस्तारण करना हम सभी का कर्तव्य है प्लास्टिक अपशिष्ट के प्रति जागरूकता फैलाना और पर्यावरणीय रूप से जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देना होगा।
कार्यक्रम के अंत में छात्रों को जागरुक करते हुए प्राचार्य एस एस आर बकरी ने क्लाइमेट पर चर्चा करते हुए कहा कि पर्यावरण के अनुकूल कौशल तथा सतत विकल्पों को प्रोत्साहित करने होगा छात्रों ,एन एस एस के स्वयंसेवकों व एनसीसी कैडेट को गोमती नदी के किनारे की सफाई अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा पौधा रोपण कर हरित आवरण बढ़ाने के लिए पौधे लगाए गये ।कार्यक्रम का समापन एक पर्यावरणीय शपथ ग्रहण के साथ हुआ, जिसमें प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा की सामूहिक जिम्मेदारी को पुनः पुष्टि की गई।
इस कार्यक्रम में प्रोफेसर आगा मंसूर, डा0 फैज मुस्तफा, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी व एन एस एस सहायक अजीत सिंह मौजूद रहे आयोजन इस बात की याद दिलाने वाला था कि नदियों और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सूचित और सक्रिय समुदाय की भागीदारी से ही संभव है।





No comments