Breaking News

63 बटालियन शिया पी जी कालेज लखनऊ के एन.सी.सी कैडेटों ने कालेज कैम्पस में वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस के पुर्व मनाया ।

                        HTN Live
  लखनऊ, 7 जून, 2024 विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरणीय स्थिरता में योगदान देने के उद्देश्य से एन.सी.सी ग्रुप मुख्यालय लखनऊ के आदेश व 63 सी ओ हर्ष कुमार झा के दिशा निर्देश पर  05 जून 2824  से 9 जून तक में   एन.सी.सी  कैडेटों को वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया जाना था। इस कार्यक्रम को इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ’’ग्रो ग्रीन, ब्रीथ क्लीन ’’ के अनुरूप, जल निकायों की स्वच्छता और हरित आवरण को बढ़ावा देने वाले पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत मनाया गया।
कैडेटों ने ग्लोबल वार्मिंग और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के बारे में लोगों को जागरूक करने हेतु स्थानीय जन मानस को हरित आवरण, जैव विविधता और पारिस्थितिक संरक्षण के महत्व पर भी जोर दिया।
 इस अवसर पर शिया कालेज एन सी सी कैडेटों के लिए ‘क्या जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए मौजूदा प्रयास पर्याप्त है ?’ विषय पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया।
  कैडेटों ने स्थानीय लोगों के लिए शिक्षाप्रद सत्र भी आयोजित किए, जिसमें उन्हें पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन पद्धतियों के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

No comments