Breaking News

बरेली स्थित जाट रेजिमेन्टल सेन्टर में हेडक्वाटर्स कोटा के तहत सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।

                                HTN Live

रबी सिंह की रिपोर्ट
लखनऊ, 10 अक्टूबर 2023 / यूनिट हेडक्वार्टस कोटा (यूएचक्यू) के तहत अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समेन, अग्निवीर खिलाड़ी (जो अभ्यर्थी जाट रेजिमेंटल सेन्टर में स्पोर्ट्स ट्रॉयल में भाग लिए थे) और अग्निवीर लिपिक पदों हेतु भर्ती रैली आगामी 04 दिसंबर 2023 से 16 दिसंबर 2023 तक जाट रेजिमेन्टल सेन्टर (जेआरसी), बरेली में आयोजित की जायेगी। 

यह भर्ती रैली युद्ध विधवाओं के पुत्रों, जाट रेजिमेन्ट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान शहीद एवं घायल सैनिकों के पुत्रों तथा सगे भाइयों के लिये आयोजित की जायेगी। इसके अतिरिक्त इस भर्ती रैली में अन्य रेजिमेन्टों के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिको, युद्ध के दौरान घायल सैनिकों के भाई, पुत्र तथा कानूनी रूप से गोद लिये हुए बच्चों सहित सर्वश्रेठ खिलाड़ी भाग ले सकते हैं । 

अभ्यर्थियों को प्रारम्भिक जॉंच हेतु समस्त वांछित प्रमाण पत्र एवं दस्तावेजों के साथ प्रातः 04.00 बजे भर्ती स्थल जाट रेजिमेन्टल सेन्टर के जाट गेट पर पहुॅंचना होगा।  08.00 बजे  बाद आने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती में सम्मिलित होने की अनुमति नही दी जायेगी। 

यूनिट हेडक्वार्टस कोटा के तहत आयोजित होनेवाली इस भर्ती रैली का तिथिवार ब्यौरा इस प्रकार हैः-

(1) 04 दिसंबर 2023 - को अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद हेतु उत्तराखंड और किसी भी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए (उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा को छोड़कर) जिन खिलाडियों को खेल परीक्षण के दौरान चयनित किया गया था।

(2) 05 दिसंबर 2023 - को अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद हेतु उत्तर प्रदेष के  आगरा, अलीगढ, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, अमेठी (छत्रपति शाहूजी महाराज नगर), अमरोहा (जे पी नगर), औरैया, आजमगढ, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कनौज, कानपुर नगर, कांशीराम नगर (कासगंज), कौशाम्बी, लखीमपुर खेरी, कुशीनगर (पडरौना), ललीतपुर, लखनऊ, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मऊ और मेरठ के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जायेगी । 

(3) 06 दिसंबर 2023 - को अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद हेतु उत्तर प्रदेष के बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपूर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बदायूं, भदोही, बुलन्दषहर, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फर नगर, जालौन, हापुर (पंचषील नगर), पिलीभीत, प्रतापगढ, रामपुर, रायबरेली, सहारनपुर, संत कबीर नगर और शाहजहांपुर के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जायेगी।
 
(4) 08 दिसंबर 2023 - को अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद हेतु उत्तर प्रदेश के चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रूखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, मथुरा, शामली (प्रभुद्ध नगर), श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी, कानपुर देहात, बिजनोर और सम्भल (भीम नगर) के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जायेगी । 

(5) 09 दिसंबर 2023 - को अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद हेतु हरियाणा के अम्बाला, भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुडगाँव (गुरूग्राम), हिसार, रेवाडी, नूँह (मेवात) और चरखी दादरी  के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जायेगी । 

(6)11 दिसंबर 2023 - को अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद हेतु हरियाणा के झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरूक्षे़त्र, महेंद्रगढ , पलवल, पंचकुला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जायेगी । 

 (7) 12 दिसंबर 2023 - को अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद हेतु राजस्थान के अजमेर, बांसवाडा, बारा, बाडमेर, भरतपुर, भीलवाडा, बीकानेर, बूंदी, चितौडगढ, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जोधपुर, अलवर और श्रीगंगानगर के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जायेगी । 

(8)14 दिसंबर 2023 - को अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद हेतु राजस्थान के चुरू, दौसा, धौलपूर, डूंगरपुर, हनुमानगढ, जयपुर, जैसलमेर, नागौर, जालौर, झालावाड, झुंझुनू, करौली, कोटा, पाली, प्रतापगढ और राजसमंद के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जायेगी। 

(9) 15 दिसंबर 2023 - को अग्निवीर ट्रेड्समेन पद हेतु सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जायेगी। 

(10) 16 दिसंबर 2023 - को अग्निवीर लिपिक पद हेतु केवल जाट रेजिमेन्ट के लिए सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जायेगी। 

अभ्यर्थियों का चिकित्सकीय परीक्षण 05 दिसंबर 2023 से होगी जबकि लिखित परीक्षा 10 मार्च 2024 को आयोजित की जायेगी । लिखित परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का परीक्षण 16 मार्च 2023 से होगी और अंतिम लिखित परीक्षा परिणाम 23 मार्च 2023 को घोषित की जायेगी । 

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को जाट रेजिमेन्टल सेन्टर, बरेली के भर्ती कार्यालय से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।


No comments