Breaking News

भाजपा विधायक नीरज वोरा ने डेढ करोड़ रुपये से लोनिवि को मामा चौराहा से केवी अलीगंज तक शुरू किया सड़क सुधार कार्य

                        HTN✍️Live

          अजीत सिंह बागी ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश
लखनऊ, 08 जून। मामा चौराहा कुर्सी रोड़ से गोयल पुलिस चौकी होते हुए केन्द्रीय विद्यालय अलीगंज तक लगभग 2 किलोमीटर लंबे मार्ग की मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग ने बुधवार को प्रारंभ कर दिया। इस कार्य हेतु डेढ करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ है। क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा द्वारा भूमि पूजन के उपरान्त सड़क सुधार का कार्य प्रारम्भ हुआ।
भाजपा विधायक डा. नीरज बोरा ने बताया कि उक्त मार्ग नगर निगम के स्वामित्व में था। जिसको प्रयासों द्वारा लोक निर्माण विभाग के स्वामित्व में कर सड़क सुधार का कार्य करवाया जा रहा है। डा. बोरा ने बताया कि 2 किलोमीटर लंबे मार्ग की मरम्मत हो जाने से आवागमन करने वाले लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राजधानीवासियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। लोगों को रोजगार मिले, समुचित चिकित्सा व्यवस्था हो, आर्थिक एवं समग्र विकास हो, इसके लिए सरकार निरन्तर तत्पर है। विधायक डा. नीरज बोरा ने क्षेत्र के विकास कार्य शीघ्र पूर्ण किये जाने का आश्वासन दिया।  
इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता राजकुमार मौर्या ने बताया कि मामा चौराहा से केन्द्रीय विद्यालय तक 2 किलोमीटर लंबे मार्ग की मरम्मत का कार्य 10 से 15 दिनों में पूर्ण हो जाएगा।

No comments