शिया कालेज में अंतराष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया
HTN Live
आज दिनांक 31 माई, 2022 को शिया पी जी कालेज लखनऊ मे अंतराष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया। नशा नास की जड़ है भाई, इसे दूर रहने मे है सबकी भलाई" थीम पर कार्यक्रम की शुरुआत एन एस एस और एनसीसी इकाई के संयुक्त अभियान में आज एन यस यस और एनसीसी कैडेटो ने तम्बाकू सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक क्षतियों पर चर्चा की। उपस्थित छात्रों एवम प्राध्यापकों को किसी भी प्रकार के नशा के सेवन न करने के लिए जगरूक किया गया
नशा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत में नशे की प्रवत्ति अन्य देशों के आक्रमण कारियो के कारण तम्बाकू पदार्थ के सेवन से होने वाली शारीरिक विकृतियों से अवगत कराया। महाविधालय की छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वह स्वयं के परिवार तथा पड़ोसियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करेंगी। प्राचार्य डा0 शबी रज्जा ने नशा उन्मूलन अभियान चलाने का आवाह्न करते हुए, नशे के सेवन से सामाजिक सद्भाव बिगड़ने की बात कही और हमें लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में महविद्यालय के कर्मचारियों, स्वयंसेवकों सहित 200 लोगों ने प्रतिभाग किया। छात्रों ने जनजागरुकता रैली निकाली।
Post Comment
No comments