Breaking News

शिया पी जी कालेज के शिक्षक और छात्रो ने किया सुमित्रानंदन पंत संग्रहालय शैक्षणिक भ्रमण

                                  HTN ✍️ Live
सुमित्रानंदन पंत संग्रहालय शैक्षिक यात्रा का शिया कालेज                                  किया आयोजन


      हिंदी विभाग द्वारा आयोजित 'सुमित्रानंदन पंत संग्रहालय शैक्षिक यात्रा' 15 अप्रैल से 18 अप्रैल 2022 के मध्य आयोजित की गई। इस यात्रा के संरक्षक प्रिंसिपल (इंचार्ज) डॉ. सरताज सब्बर रिज़वी, मार्गदर्शक हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ सैयद शफी हैदर आमिल और डॉ. नगीना बानो व डॉ. अर्चना सिंह का विशेष सहयोग रहा। शैक्षिक यात्रा का नेतृत्व डॉक्टर आलोक यादव ने किया।
      शैक्षिक यात्रा के अंतर्गत हिंदी विभाग के इच्छुक छात्रों को उत्तराखंड के कौसानी नामक स्थान की यात्रा पर ले जाया गया, जो हिंदी के प्रसिद्ध छायावादी कवि सुमित्रानंदन पंत की जन्मस्थली है। वहां पर छात्रों को उस स्थान का दर्शन लाभ प्राप्त हुआ जिस घर में सुमित्रानंदन पंत ने जन्म लिया था और आज वह एक संग्रहालय के रूप में संरक्षित है।
       इस संग्रहालय के अवलोकन में छात्रों में काफी उत्सुकता रही। इस संग्रहालय के माध्यम से शिक्षक एवं छात्रों ने सुमित्रानंदन पंत से संबंधित अनेक तथ्य एवं जानकारियों को प्राप्त किया। इस संग्रहालय में सुमित्रानंदन पंत के अनेक वस्त्र, दैनिक प्रयोग के सामान, अनेक प्रमाण पत्र, छायाचित्र एवं बेशुमार पुस्तकों का संग्रह देखने को मिला। इससे शिक्षक एवं छात्रों में वास्तविक ज्ञान की अभिवृद्धि हुई और सुमित्रानंदन पंत के जीवन को देखने और समझने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
       उक्त शैक्षिक यात्रा से छात्र छात्राओं को वास्तविक ज्ञान संवर्धन हुआ। छात्र छात्राओं ने सुमित्रानंदन पंत के जीवन से जुड़ी अनेक घटनाओं को देखा और समझा। छात्रों को इस यात्रा से सुमित्रानंदन पंत और उनके काव्य में चित्रित प्रकृति को और अधिक गहराई से समझने में सफलता मिली।

No comments