Breaking News

“अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सड़क पर महिलो की सुरक्षा हेतु जागरूकता कार्यक्रम व कला प्रतियोगिता

                           HTN Live
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार तथा लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन मेंशिया पी जी कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना NSS व  शुभम सोती मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा महाविद्यालय में आज दिनांक 08.03.2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया।  


विचार गोष्ठी में महिला सशक्तीकरण एवं लैंगिक समानता व  सड़क पर महिलाओ की सुरक्षा हेतु जागरूकता कार्यक्रम व कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  पर विषय प्रवर्तन करते हुए  

   आयोजन  की मुख्या अतिथि  डॉ शमीना सफीक - गर्ल्स इंचार्ज शिया पि जी कॉलेज,  ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस लैंगिक भेदभाव मिटाकर समानता के साथ महिलाओं की उपलब्धियों के प्रति सम्मान प्रकट कर उन्हें प्रोत्साहित करने का दिन है। भारत सहित दुनिया के तमाम देशों के लोग इस दिन नारी स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वावलंबन एवं उनकी नेतृत्व क्षमता को सलाम करते हैं। 

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम आधिकारि डा० नूरी जैदी ने कहा कि अशिक्षा और गरीबी महिलाओं के विकास में बाधक है। यद्यपि बेटियां आगे बढ़ रही हैं। लोग उन्नत विचारों के हो रहे हैं और समाज में लैंगिक असमानता कम हो रही है।  

।  विचार गोष्ठी में   मुख्या वक्त Asian कल्चर - हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट डॉ सीमा राना  ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी आगे बढ़ रही है। पुरुष इस बात को समझ रहे हैं और नारी को सम्मान भी दे रहे हैं। नारी के बिना पुरूष की बात और पुरुष के बिना नारी की बात करना उचित नहीं है। बिना भेदभाव के नम्रता, सहनशीलता तथा ईमानदारी से एक-दूसरे के सहयोगी बनकर आगे बढ़ा जा सकता है। सभी को नैतिक जिम्मेदारी और विश्वास बनाये रखना होगा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अब महापर्व के रूप में मनाया जाना चाहिये।

   श्री आकाश वर्मा संरक्षक हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान   ने कहा कि प्रत्येक देश में होने वाले परिवर्तन पृथक-पृथक होते हैं। सभी को अपने देश की संस्कृति को देखने की आवश्यकता है। आज महिलायें पुलिस, सेना, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्त, व्यवसाय आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उनकी हिस्सेदारी बढ़ रही है। हम सबको मिलकर महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिये उनके अधिकारों की बात करने के साथ-साथ सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के लिये उनके साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना चाहिये। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं का आदर करने की सीख देता है। हमे सजग होकर इसके लिये आगे आना चाहिये।

 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सड़क पर महिलाओ की सुरक्षा हेतु जागरूकता कार्यक्रम व कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।   कला प्रतियोगिता में 300 से अधिक बच्चो ने भाग लिया।  कार्यक्रम में महिलाओ की सड़क पर होने वाली समस्याओ पर भी चर्चा की गयी 


राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डा० श्री अरमान तक़वी, डा० गौरव बाजपाई , श्री आकाश वर्मा संरक्षक हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान उपस्थित रहे।  

कार्यक्रम का संचलान शिया कालेज के एन यस यस सहायक श्री अजीत सिंह किया।


कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया जिसमें पहला स्थान श्री अभिषेक शर्मा, दूसरा स्थान रूपाली यादव और तीसरा स्थान मुजीब अली चौथा स्थान अजरा सईद को मिला।  


शुभम सोती मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से अनवारुल अब्बासी ने कुशलपूर्वक पूर्ण करवाया ।  हीरो मोटो कॉर्प की ओर से श्री विवेक सहगल - जोनल सेफ्टी अफसर ने भी बच्चो को सडक  सुरक्षा हेतु जागरूक कराया व सुमित मिश्रा ओर पंकज शर्मा ने सड़क सुरक्षा पर एक प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता कराई। 


No comments