Breaking News

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से क्यो वंचित रहती है जनता - महेंद्र पाल

HTN Live




       सरकार यह सब्द सुनते ही जनता के जेहन में अपनी भलाई का भाव उत्तपन होता है। यह सही भी है सरकार होती ही है जनता की भलाई के लिए। भारत मे सरकार जनता द्वारा चुने गए लोकप्रतिनिधियो की होती है,जनता जिन्हें चुनकर भेजती है,वे लोग अपने कुछ साथियों को विशेष जिम्मेदारी देते है,और इन जिम्मेदार लोगों के समूह को सरकार कहा जाता है।
सरकार का कार्य जनता एव देश का ख्याल रखना होता है,सरकार इस जिम्मेदारी को वहन करने हेतु बाध्य होती है,और यह बाध्यता भारत का संविधान बनाये रखती है,इन लोकप्रतिनिधि एव सरकार का कार्य संविधान में दिए गए अधिकार को जनता तक पहुचाने का होता है, हर सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र, अपने राजनीतिक दल की नीतियों को संविधान के दायरे में रहकर जनता तक पहुचाने का कार्य करती है। 
हर योजना को लागू करने हेतु सबसे अहम पहलू या जरूरत जिसकी होती है वह है धन, और सरकार को यह धन नागरिकों द्वारा दिये गए कर के रूप में होती है, इसका अर्थ यह माना जाए कि हर सरकारी योजना पर नागरिकों का हक रहता है,नागरिक उस योजना के नियम के तहत अपनी काबिलियत सिद्ध कर उस योजना का लाभ ले सकते है।
 यही पर नागरिक भूल कर बैठते है,इन्हें या तो इन योजनाओं के बारे में पता ही नही होता,और अगर होता भी है,तो ये लोग उस योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज़ ही नही होते इनके पास
इस सब के लिए जितने जिम्मेदार नागरिक है,उससे अधिक जिम्मेदार जनता द्वारा चुने गए लोकप्रतिनिधि, समाज सेवक,और वे लोग जो अपने आप को समाज का सुभचिंतक कहलाते है वे लोग है। अगर ये लोग समय समय पर जनता को इन सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते रहे,जागरूक करते रहे तो जनता इन योजनाओं का लाभ ले पायेगी, और अकस्मात परिस्तिति में जनता को यहाँ वहाँ दौड़ नही लगानी होगी,ना ही जनता को किसी के सामने हाथ फैलाना होगा

No comments