Breaking News

महापौर ने नए वर्ष की पूर्व संध्या पर कैंट विधानसभा को दिया विकास का तोहफा,7.56 करोड़ रुपए के सड़क सुधार कार्य का किया लोकार्पण

                             HTN Live
आज दिनाँक 31/12/2021 को 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत नगर निगम लखनऊ द्वारा सड़कों के सुधार कार्य का शिलान्यास  महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी एवं कैंट विधायक सुरेश तिवारी जी द्वारा किया गया।इस अवसर पर बोलते हुए *महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी ने कहा कि मोदी जी योगी जी के नेतृत्व में देश मे और प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।उनके कुशल नेतृत्व में ही कार्य करते हुए पिछले चार वर्षों में नगर निगम ने लखनऊ शहर में विकास का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

विकास कार्यों के क्रम में आज कैंट विधानसभा में सड़कों के सुधार कार्य का लोकार्पण हो रहा है।महापौर ने आगे कहा कि चाहे देश हो,प्रदेश हो या लखनऊ शहर हो डबल इंजन की सरकार ने जितना विकास कार्य करवाया उतना पिछले 70 वर्षों में भी नहीं हो पाया।नगर निगम ने पिछले 4 वर्षों में ही 2400 करोड़ के विकास कार्य लखनऊ की जनता को समर्पित किया।आज स्वच्छता में भी लखनऊ निरन्तर प्रगति कर रहा रहा है।

पिछले चार वर्षों में लखनऊ की स्वच्छता रैंकिंग में अभूतपूर्व उछाल आयी है।महापौर ने आगे कहा की अकेले नगर निगम के द्वारा ही करोड़ों के विकास कार्य हुए यदि अन्य विभागों के भी कार्यो को जोड़ दिया जाए तो पिछले 4.5 वर्षों में अरबों रुपए के विकास कार्य जनता को समर्पित किये जा चुके है।यह हमारे शीर्ष नेतृत्व के भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के कारण ही संभव हो पाया है।
इस अवसर पर महापौर संग क्षेत्रीय विधायक श्री सुरेश तिवारी जी,भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा जी,सिंधी अकादमी के अध्यक्ष श्री नानकचंद लखमानी जी,नगर आयुक्त श्री अजय कुमार द्विवेदी जी,पार्षद रजनीश गुप्ता जी,पार्षद सुधीर मिश्रा जी,पार्षद श्रवण नायक जी,पार्षद राम कृष्ण यादव जी,पार्षद रेखा भटनागर,पार्षद हर्षित दीक्षित ,पार्षद रुचिता अंकित मिश्रा, पार्षद राम नरेश रावत जी,पार्षद सुभाष शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन वैश्य जी,पीयूष दीवान ,विनायक पांडेय,डॉ रंजीता शर्मा जी,केन्द्री सिंह सभा आलमबाग के अध्यक्ष श्री निर्मल सिंह जी,अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य श्री परविंदर सिंह जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

किसी भी खबर के लिए इस नम्बर पर समर्पक करें 9044517475 

No comments