मुन्ना चाय वाले की तरफ से छठ पूजा शुभ असवर पर 5 कुंटल दूध और चाय का किया गया वितरण
HTN Live
मुन्ना चाय वाले की तरफ से छठ पूजा शुभ असवर पर 5 कुंटल दूध और चाय का किया गया वितरण
संवाददाता ज्ञानेश पाल
वाराणसी छठ पर घर से लेकर घाट तक उत्सव का माहौल दिख रहा है। व्रती महिलाओं ने घाटों पर वेदी बनाकर पूजा अर्चना शुरू कर दी है। वहीं घरों में प्रसाद बनने लगे हैं। हर तरफ छठ के गीत सुनाई दे रहे हैं। महिलाएं छठ मईया से सुख, समृद्धि और शांति की कामना कर रही हैं। सोमवार को नहाय-खाय के बाद मंगलवार को व्रती महिलाओं ने खरना किया। इसमें गुड़ चावल से बनी खीर खाकर व्रती महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया।
चारों तरफ आस्था और उल्लास का माहौल देखते बन रहा ह निर्जला व्रत छठ का पावन पर्व 8 नवंबर 2021 को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है। चार दिन तक चलने वाले पर्व का 9 नवंबर को दूसरा दिन है, जिसे खरना कहा जाता है। इस दिन व्रती पूरे दिन का व्रत रखती हैं। शाम को व्रती महिलाएं मिट्टी के चूल्हे पर गुड़वाली खीर का प्रसाद बनाती हैं। सूर्य देव की पूजा करने के बाद व्रती इस प्रसाद को ग्रहण करती हैं। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। खरना के अगले दिन यानी 10 नवंबर को छठी मइया और सूर्य देव की पूजा होगी। डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। फिर 11 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पूजा पाठ के साथ छठ पर्व का समापन होता है। इस शुभ अवसर पर पिंटू यादव उर्फ मुन्ना चाय वाले की तरफ से चितईपुर चौराहे DLW सुर सरोवर वारारसी में 5कुंतल दूध वा चाय वितरण फ्री में किया गया इस मौके पर संयोजक अभिषेक सिंह उर्फ बासु , सहयोगी गोलू यादव राज पाल , पिंटू यादव व अन्य साथी मौजूद रह ।
Post Comment
No comments