Breaking News

हमारी हर स्वांस भगत सिंह की कर्जदार : महापौर संयुक्ता भाटिया

                               HTN Live

आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगत सिंह की जयंती पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने हिन्दनगर वार्ड के नेबरहुड पार्क में स्वयं द्वारा स्थापित शहीद भगत सिंह जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि क्रांतिवीरों की जब भी बात होगी उस श्रेणी में भगत सिंह का नाम सबसे ऊपर होगा।  देश की आज़ादी के लिए अपनी जवानी तथा सम्पूर्ण जीवन भगत सिंह ने देश के नाम लिख दिया। सदियों में ऐसा एक वीर पुरुष जन्म लेकर धरती को कृतार्थ करता है। महापौर ने आगे कहा कि 23 वर्षीय नौजवान सरदार भगत सिंह ने जीते जी तथा मरने के बाद भी अपना सब कुछ देश के नाम कर दिया। उनकी जीवनी पढ़ते समय लोगों में जोश का उत्पन्न होना उनके साहस के चरम को दर्शाता है। भगत सिंह के साहस का अनुमान हम उनके आखरी बयान से लगा सकते हैं जिसमें उन्होंने साफ तौर पर केंद्रीय असेंबली पर बम फेंकने की बात को कबूला और उन्होंने ऐसा क्यों किया यह सरेआम सबके समक्ष, लोगों के भीतर की ज्वाला को जगाने के लिए बताया। महापौर ने कहा कि हमारी हर स्वांस भगत सिंह की कर्जदार है।

इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग पार्षद नेहा सिंह, भाजपा नेता सौरभ सिंह मोनू सहित अन्य जन उपस्थित रहे।

No comments