Breaking News

बीजेपी शाहजहांपुर में अग्निवेश गुप्ता के आगमन पर स्वागत में उमड़ा जनसैलाब


          HTNLivenews.Com
        
          उत्तर प्रदेश :- शाहजहांपुर 

     ब्यूरोचीफ अपराध :- अमन मिश्रा




♦️👉 शाहजहांपुर :- बीजेपी शाहजहांपुर में अग्निवेश गुप्ता के आगमन पर स्वागत में उमड़ा जनसैलाब



♦️👉  जय श्री राम वंदे मातरम्, भारत माता की जय उदघोषों के साथ जगह- जगह हुआ जोरदार स्वागत...




♦️👉 भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ का जिलाध्यक्ष बनने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर हिंदू ब्रांड नेता अग्निवेश गुप्ता और राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक का सर्वप्रथम जमुका दोराहा पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद अग्निवेश गुप्ता का काफिला सैकड़ों मोटर साइकिलों और चार पहिया वाहनों के साथ जुलूस के रूप में भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय श्रीराम,भाजपा जिंदाबाद के नारों के बीच रोजा पंहुचा। 

                        


यहां रोजा के पूर्व चेयरमैन अजय गुप्ता उर्फ पोता ने अपने समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया। इसके बाद अग्निवेश गुप्ता और सर्वेश पाठक का स्वागत दलेलगंज, केरुगंज चौराहा, चारखंबा, चौक, चित्रा टॉकीज, मंडी मोड़, कच्चा कटरा, घंटाघर आदि जगहों पर किया गया। घंटाघर पर अग्निवेश गुप्ता और सर्वेश पाठक ने डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद अग्निवेश गुप्ता का काफिला जुलूस के रूप में बहादुरगंज, सदर बाजार आदि होते हुए टाउनहॉल पहुंचा। इस दौरान भी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जगह जगह स्वागत किया गया। टाउनहॉल में अग्निवेश गुप्ता और सर्वेश पाठक आदि ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान टाउनहॉल स्थित गांधीहाल में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन भी किया गया। यहां भी अग्निवेश गुप्ता के साथ शाहजहांपुर पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रदेश महामंत्री मनीष मिश्र, प्रदेश संगठन महामंत्री योगेन्द्र गंगवार आदि पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी दिए गए और अपने अपने विचार व्यक्त किए गए।

                      

No comments