Breaking News

ग्राम पंचायत नन्दवन में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण

                                 HTN Live 




                        सुभाष गिरी की रिपोर्ट
सिधौली सीतापुर :भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा नन्दवन  बूथ पर  आम , अमरूद   , सागवन आदि के पेड़  लगाए गए और ग्रामीण वाशियो को वृक्ष लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया बूथ अध्यक्ष मनीराम गिरी ने कहा की अगर हम एक पेड़ काटते हैं तो 10 पेड़ लगाना अनिवार्य है तभी हमारा पर्यावरण संतुलित रहेगा चल रही इस वैश्विक महामारी में ऑक्सीजन की इतनी दिक्कत पड़ रही है सरकार को ऑक्सीजन के प्लांट लगाने पड़ रहे हैं अगर हम मानव प्रकृति के साथ इतना खिलवाड़ न किए होते तो आज ऑक्सीजन ढूंढने की आवश्यकता नहीं पड़ती
जो पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं उनको लगाने के बजाय आज दुनिया ऑक्सीजन के सिलेंडर ढूंढने में लगी हुई है हर व्यक्ति एक पेड़ ही लगाएं तो ऑक्सीजन सिलेंडर ढूंढने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी वही गोंदलामऊ मंडल महामंत्री कल्लू सिंह सभी को बृक्ष लगाने के लिए प्रोत्साहित किया  और हर व्यक्ति को एक वृक्ष लगाने के लिए संकल्प दिलाया  इस कार्यक्रम में मंडल महामंत्री कल्लू सिंह, मंडल उपाध्यक्ष गया बक्स सिंह, बूथ अध्यक्ष मनीराम गिरी, उमेश गिरि, हीरा कश्यप, चंद्रपाल , गंगासागर सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया

No comments