Breaking News

मूसलाधार और बारिश के चलते कच्ची दीवार गिरने से चार की मौत

                             HTN Live

                          नीलम की रिपोर्ट
मानपुर सीतापुर जनपद के थाना मानपुर के ग्राम पंचायत कल्याणपुर के लक्ष्मणपुर गांव में कच्ची दीवार गिरने से हुआ बड़ा हादसा एक ही परिवार के चार सदस्यों की हुई मौत 2 लोग घायल घायलों को जिला अस्पताल सीतापुर रेफर किया गया ।

हम आपको बता दें लल्लू राम की परिवार के ऊपर तेज मूसलाधार बारिश कहर बनकर टूटी जिसमें लल्ली देवी पत्नी लल्लूराम उम्र 50 वर्ष शैलेंद्र पुत्र हरीश 10 वर्ष शिवा पुत्र हरीश 8 वर्ष महक पुत्री नीरज 2 माह की मौके पर मौत हो गई वहीं लल्लूराम की पुत्री सुमन पत्नी नीरज शिवानी पुत्री हरीश 6 वर्ष घायल हो गई जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विसवा में ले जाया गया हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया गया एक ही परिवार के 4 सदस्यों की एक साथ मौत होने से परिवार में मातम का माहौल परिजनों का रो रो कर बुरा हालमौके पर तहसीलदार रविंद्र प्रताप सिंह क्षेत्राधिकारी लहरपुर राजकुमार साह क्षेत्रीय लेखपाल अविनाश  कई थानों के थाना प्रभारी मानपुर खैराबाद थानगांव थाना प्रभारी मौके पर मौजूद रहे

No comments