HTNLivenews.Com
♦️👉 आप सभी को अवगत कराते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है कि जनसेवा के भाव से आज 20 जुलाई दिन मंगलवार को माँ गायत्री जन सेवा संस्थान (राष्ट्र सेवा में समर्पित) संस्था का उदघाटन आज सी.जी. सिटी, नजदीक अमूल डेयरी सुल्तानपुर रोड स्थित क्षत्रिय भवन पर किया गया।
♦️👉 इस शुभ अवसर पर लखनऊ की प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्थाओं को आमंत्रित किया गया और माँ गायत्री का 101 दीपक से दीप महायज्ञ,हवन,पूजन, एवं सुन्दर कांड के पाठ के उपरांत प्रसाद वितरण व रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया।
♦️👉संस्था सचिव अनीता वर्मा ने बताया कि इस संस्था को बनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में हो रहे अत्याचार, महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा पर आवाज उठाना, निचले स्तर व पीड़ित व्यक्ति को सहयोग करना,वृद्धजनों की सेवा करना, शोषित, वंचित गरीबों को उनका अधिकार दिलाना,पर्यावरण संरक्षण पर कार्य करना एवं राष्ट्र प्रेम की एकता में समाज के विभिन्न वर्गों व समुदायों को एक साथ लेकर चलना है। इसी शुभ अवसर पर अपने जन्मदिन पर अरुण प्रताप सिंह द्वारा सिंह एसोसिएट्स का शुभारंभ भी किया गया।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

No comments