श्री वामन माध्यमिक विद्यालय बौनाभारी में किया गया वृक्षारोपण
HTN Live
संवाददाता ज्ञानेश पाल सिधौली सीतापुर
सिधौली के श्री वामन माध्यमिक विद्यालय बौनाभारी में अध्यापकों व छात्र-छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया द्वारा विद्यालय प्रांगण में नीम , अमरूद , सागवन आदि के पेड़ लगाए गए और छात्र छात्राओं को वृक्ष लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार मौर्य जी ने कहा की अगर हम एक पेड़ काटते हैं तो 10 पेड़ लगाना अनिवार्य है तभी हमारा पर्यावरण संतुलित रहेगा चल रही इस वैश्विक महामारी में ऑक्सीजन की इतनी दिक्कत पड़ रही है सरकार को ऑक्सीजन के प्लांट लगाने पड़ रहे हैं अगर हम मानव प्रकृति के साथ इतना खिलवाड़ न किए होते तो आज ऑक्सीजन ढूंढने की आवश्यकता नहीं पड़ती
वृक्षारोपण के दौरान हमराह एक्स कैडेट सी सी सेवा संस्थान के सचिव ज्ञानेश पाल भी उपस्थिय रहे और ज्ञानेश पाल ने कहा
जो पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं उनको लगाने के बजाय आज दुनिया ऑक्सीजन के सिलेंडर ढूंढने में लगी हुई है हर व्यक्ति एक पेड़ ही लगाएं तो ऑक्सीजन सिलेंडर ढूंढने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी लगाने के लिए प्रोत्साहित किया और हर व्यक्ति को एक वृक्ष लगाने के लिए संकल्प दिलाया और कहा कि
हम सब भारतीयो को पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए हमे ज्यादा से ज्यादा पेड पौधे लगाने चाहिए पर्यावरण का मानवीय जीवन में बहुत महत्व है।चारों ओर के आवरण को ही पर्यावरण कहा जाता है। मनुष्य एक पल भी इसके बगैर नहीं रह सकता। ये हरे-भरे पेड़-पौधे,जीव जंतु,सूरज, चांद, सितारे हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं।प्रकृति के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है इस दौरान सहायक अध्यापक राजाराम, स0आ0मनोज कुमार,विनोद यादव,राजेश भारतीय छात्रा खुशबू ,सोनी गौतम मोहिनी यादव अंकिता यादव महक बीनू गौतम आदि लोग उपस्थित रहे

No comments