जनपद सीतापुर : 240 लीटर अवैध शराब,04 भट्ठी सहित 16 अभियुक्त गिरफ्तार
HTN Live
संवाददाता ज्ञानेश पाल
दिनांक 19.07.2021 : पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद में अवैध शराब निष्कर्षण, बिक्री एवम् परिवहन की रोकथाम हेतु कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देश के अनुपालन के क्रम में दिनांक 18/19.07.21 को विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा भिन्न-भिन्न स्थानों पर चेकिंग के दौरान कुल 240 लीटर अवैध शराब व 04 भट्ठी सहित 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । विवरण निम्न है-
1. थाना रामपुर मथुरा- 60 ली0अवैध शराब 02 भट्ठी सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार
2. थाना महोली- 50 ली0अवैध शराब सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार
3. थाना मछरेहटा- 40 ली0अवैध शराब 02 भट्टी सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार
4. थाना अटरिया- 40 ली0अवैध शराब सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
5. थाना संदना- 20 ली0अवैध शराब सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
6. थाना रेउसा - 20 ली0अवैध शराब सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
7. थाना महमूदाबाद - 10 ली0अवैध शराब सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

No comments