Breaking News

सरकारी कंपनियों का निजीकरण देश की अर्थव्यवस्था नुकसान दे रहा है -----जफर अली नकवी

                                 HTN Live


लखीमपुर : वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने बताया की भारत की ग्रामीण आबादी को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने आज ही के दिन बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था इंदिरा जी का विचार था कि बैंकिंग प्रणाली को इस तरह बनाना चाहिए कि उसका फायदा ग्रामीण आबादी को तथा वंचित तबकों को मिल सके l
श्री नकवी ने कहा कि आज ही के दिन 19 जुलाई 1969 को 14 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण एक ऐतिहासिक फैसला साबित हुआ और हम ग्रामीण क्षेत्रों की एक बड़ी आबादी को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने में कामयाब हुए l
आज मोदी सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए जिस तरह से सरकारी बैंकों बीमा कंपनियों एवं अन्य सरकारी कंपनियों का निजीकरण कर रही है उससे देश की अर्थव्यवस्था के साथ ही आम लोगों के हितों के लिए भी नुकसान दे है l कुछ चुनिंदा लोगों के हाथों में सारी सरकारी कंपनियों का निजी करण किया जा रहा है l साथ ही श्री नकवी ने यह भी कहा कि गलत आर्थिक नीति ना देश के हित में है और ना ही जनता के हित में मुझे पूर्ण विश्वास है कि देश एवं देश के नागरिकों के हितों की खातिर आने वाले वर्षों में देश में फिर राष्ट्रीयकरण की नीति अपनानी होगी l
उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री रवि तिवारी ने दिया

No comments