Breaking News

पंचायत भवन के बाउंड्री वाल की दीवार गिरने से बड़ा हादसा होने से बचा

                              HTN Live


                       संवाददाता ज्ञानेश पाल
सीतापुर जिले तहसील सिधौली की ग्राम पंचायत मनवां में पंचायत भवन के बाउंड्री वाल निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग के कारण निर्माण के दौरान ही जमीदोज हो गई.पंचायत भवन की बाउंड्री वाल का निर्माण नवनिर्वाचित प्रधान मेहरजहां द्वारा कराया जा रहा था. बाउंड्री वाल के निर्माण में ग्राम प्रधान द्वारा पीला ईटो का प्रयोग कराया जा रहा था साथ ही मानक बिहीन मसाले का प्रयोग कराया जा रहा था. जिसके चलते बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य पूर्ण होने से पहले ही जमीदोज हो गई.

ग्राम द्वारा बाउंड्री में प्रयोग की जा रही घटिया सामग्री का विरोध पंचायत में तैनात ग्राम विकास अधिकारी रामनरेश वर्मा द्वारा किया गया. लेकिन प्रधान अपनी मनमानी के चलते ग्राम विकास अधिकारी की एक ना सुनी.जिसके चलते निर्माण के चंद दिनों के भीत ही बाउंड्री वाल भरभराकर गिर गई.

No comments