Breaking News

ओमप्रकाश राजभर कल सीतापुर में हुंंकार भरेगें

                        HTN Live


                       संवाददाता ज्ञानेश पाल
सीतापुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर कल सीतापुर में अहिल्याबाई सामाजिक संगठन के तत्वाधान में धनगर समाज के सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जिसके आयोजक अहिल्याबाई सामाजिक संगठन के अध्यक्ष धर्मेंद्र धनगर हैं रविवार को रघुवीर कृपा वेंकट हाल निकट सिंघानिया कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी व सोहेल देव भारतीय समाज पार्टी के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महासचिव (प्रभारी सीतापुर) योगेंद्र सिंह अर्कवंशी ने दी।

No comments