Breaking News

दो गज की दूरी - मास्क है जरूरी" नारे के साथ कोरोना जागरूकता अभियान जारी

                               HTN Live 

"दो गज की दूरी - मास्क है जरूरी" नारे के साथ मानवाधिकार जनसेवा परिषद तथा गोमतीनगर पुलिस अधिकारियों का कोरोना जागरूकता अभियान आज गोमतीनगर के मिठाईवाला चौराहे पर चौथे दिन भी जारी रहा। जागरूकता अभियान में गोमतीनगर के थानाध्यक्ष के.के. तिवारी के साथ  सब इंस्पेक्टर विवेक चौधरी, राजेंद्र बाबू, अरुण कुमार, अमर नाथ मौर्य, दीवान जय शंकर शामिल रहे। जागरूकता अभियान में लोगों को कोरोना संक्रमण को दो गज की दूरी बनाए रखने, अपने हाथों को साबुन से धोने व सैनीटाइजर का प्रयोग करने तथा मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया। बिना मास्क पहनने वालों को मास्क व सैनीटाइजर भी वितरित किए गये।

मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना जागरूकता अभियान गोमतीनगर के विभिन्न क्षेत्रों में 16 जुलाई तक चलाया जाएगा तथा मास्क व सैनीटाइजर भी वितरित किए जायेंगे। इसी कड़ी में कल सायं 6.30 बजे लोहिया चौराहे पर अभियान चलाया जाएगा।
इस अवसर पर महासचिव नफीस अहमद ने बताया कि मानवाधिकार जनसेवा परिषद कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के उद्देश्य से कोरोना जागरूकता अभियान चला रहा है। कोरोना जागरूकता अभियान में मानवाधिकार जनसेवा परिषद के ऐश्वर्य शर्मा, सचिन सिंह, वारिस अली खान, रितेश शर्मा, आशा सिंह, पंकज त्रिपाठी, रानी तिवारी, आशीष यादव, मो. अलीम, मो. तौफीक आदि सहित कई क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक शामिल रहे।


No comments