Breaking News

खिलाड़ियों ने अपने पूर्व साथी मानव वर्मा को दी श्रंद्धाजलि

HTN Live



              अजीत सिंह बागी ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश
लखनऊ जानकीपुरम में आज रोल बाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी मानव वर्मा जिनकी मृत्यु कुछ दिन पूर्व एक हादसे में हुई थी, कि याद में आज एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें लखनऊ रोल बाल के  कई राष्ट्रीय व अंतरार्ष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हुए। उत्तर प्रदेश रोल बाल के संयुक्त सचिव श्री नीरज श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि मानव वर्मा एक बहुत ही होनहार और उभरता हुआ खिलाड़ी था। मानव ने विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते हुए कई गोल्ड मेडल हासिल किए। मानव ने कई महत्वपूर्ण मुकाबलो में अपने शानदार खेल से उत्तर प्रदेश को चैंपियन बनाया। नीरज जी ने आगे बताया कि आने वाले समय में मानव न सिर्फ प्रदेश बल्कि देश के लिए रोल बाल के क्षेत्र में नाम करना चाहता था। मानव आज हमारे बीच में नहीं है लेकिन उसकी यादें हम सबके बीच में हमेशा रहेंगी।
    उत्तर प्रदेश रोलबाल संयुक्त सचिव नीरज ने ये भी कहा कि मानव वर्मा के नाम से उसकी स्मृति में जल्द ही रोलबॉल की एक बड़ी प्रतितियोगिता की शुरुआत की जाएगी, जो प्रतिवर्ष एक निर्धारित समय पर आयोजित होती रहेगी।
        इस अवसर पर मानव वर्मा के पिता मनोज वर्मा के साथ अंतरार्ष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ अभय सिंह, आशीष कुमार सिंह, महेश कुमार सिंह, सुजात अली, शोभित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। शोक सभा मे उपस्थित लखनऊ रोलबॉल के अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी श्रेयस श्रीवास्तव, राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवांश, शिवांगी, विशाल, प्रज्ज्वल, मुस्कान, प्रियव्रत, अफजल, विकास सिंह ने कहा कि उनके साथी मानव वर्मा की मृत्यु की सही से जाँच होनी चाहिए और कुसूरवार को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। सभी ने पुलिस के द्वारा गम्भीरता से जाँच न किये जाने पर रोष व्यक्त करते हुए नाराजगी जाहिर की। साथ ही मुख्यमंत्री योगी जी से निवेदन किया कि उच्चस्तरीय और तेज गति से मानव की मृत्यु की जांच कराकर हम खिलाड़ियों को न्याय दिलाएं।

No comments