गोमतीनगर के विशाल खण्ड में कोरोना जागरूकता अभियान
HTN Live
आज मलिक टिम्बर, विनय खण्ड, गोमतीनगर में मानवाधिकार जनसेवा परिषद तथा गोमतीनगर पुलिस अधिकारियों के द्वारा कोरोना जागरूकता अभियान चलाया गया जिसके अन्तर्गत मास्क व सैनीटाइजर बांटे गए। इस जागरूकता अभियान में गोमतीनगर के थाना प्रभारी के.के. तिवारी के साथ चौकी इंचार्ज धनन्जय सिंह, कां. एजाज अहमद शामिल रहे।
सिटी माण्टेसरी स्कूल, विशाल खण्ड, गोमतीनगर से कोरोना जागरूकता अभियान में पुलिस व मानवाधिकार जनसेवा परिषद के सदस्यों ने पैदल मार्च करते हुए बिना मास्क पहने लोगों को कोरोना से बचने के लिए दो गज की दूरी बनाए रखने तथा मास्क पहनने की उपयोगिता के सम्बंध में जानकारी दी तथा उनको मास्क व सैनीटाइजर दिये। मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा कहा कि कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनना तथा अपने हाथों को सैनीटाइजर से संक्रमणमुक्त करना जरुरी है।
को फैलने से रोकने के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें तथा आवश्यकता पड़ने पर ही घर से निकलें क्योंकि कोरोना कम अवश्य हुआ है परन्तु अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। हमारी जरा सी लापरवाही अपने करीबी व घर के सदस्यों के लिए घातक हो सकती है।
इस अवसर पर महासचिव नफीस अहमद ने बताया कि मानवाधिकार जनसेवा परिषद द्वारा कोरोना जागरूकता अभियान कल हुसड़िया चौराहा, गोमतीनगर में सायं 6.15 बजे से चलाया जायेगा।
कोरोना जागरूकता अभियान में ऐश्वर्य शर्मा, सचिन सिंह, वारिस अली खान, रितेश शर्मा, आशा सिंह, पंकज त्रिपाठी, रानी तिवारी, आशीष यादव, हेमा गुप्ता, अर्चना रानी, ललित वर्मा, विजय मिश्रा, चन्द्र किशोर गुप्ता, सूर्य प्रकाश, एस.पी. सिंह, मो. अलीम, मो. तौफीक, अर्थ शर्मा आदि सहित कई क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय सहयोग किया।


No comments