Breaking News

जनपद सीतापुर कोतवाली सिधौली क्षेत्र थाना अटरिया के अंतर्गत ग्राम गुलालपुर

                               HTN Live 

                          रिपोर्टर नीलम

 वृद्ध महिला को उसी के सौतेले भाइयों द्वारा उसी के घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है बताते चलें अटरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गुलालपुर पोस्ट कोडरिया निवासी रामकली पति स्वर्गीय हेमराज द्वारा लगभग 5 दिन पूर्व स्थानीय पुलिस प्रशासन को लिखित तहरीर देते हुए बेघर हुई महिला ने घर दिलाने को लेकर तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई थी किन्तु स्थानीय पुलिस द्वारा की न्याय प्रक्रिया पर प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं दूसरी तरफ वृद्ध अनपढ़ विधवा महिला को उसी का आवास पाने में लोहे के  चने चबाने पड़ रहे हैं महिला ने आरोप लगाते हुए कहा की स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी उसकी एक न सुनी जिस पर वह अपने घर से बेघर गांव के अन्य जगहों पर रात गुजारने को मजबूर है पीड़ित विधवा महिला द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन को लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया की वह पति के देहांत के पश्चात लगभग 32 वर्षों से अपने मायके में ग्राम समाज की भूमि पर बने सरकारी आवास में सौतेले भाइयों से अलग सरकारी आवास में निवास कर रही थी किंतु लालची सौतेले भाइयों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कुछ दिनों पहले अपना मकान छोड़कर पीड़ित महिला के घर में सामान रखने का आग्रह किया था सौतेले भाइयों के मोह में आकर वृद्ध महिला ने अपने आवास में सामान रखने की इजाजत दे दी किंतु धीरे-धीरे वह उस आवास में अपना निवास बना लिया और अब उसे उसी के घर से निकाल फेका कानूनी दांवपेच के जरिए मकान हड़पने का प्रयास किया जा रहा है दौलत के लालची भाइयों द्वारा वृद्धा विधवा महिला दर-दर भटकने को मजबूर है पीड़ित महिला द्वारा पूरा घर ना सही सिर्फ एक कमरा ही दिलाए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई थी किंतु स्थानीय पुलिस की कमियो नीति के चलते अनपढ़ विधवा वृद्ध महिला पुलिस प्रशासन द्वारा न्याय दिलाए जाने की राह देख रही है वहीं प्रशासन धृतराष्ट्र बन बैठा है

No comments