Breaking News

नक्खास में आग लगने से राख हुई दुकानों का मुआयना करने पहुंची महापौर संयुक्ता भाटिया, व्यापारी को दी सांत्वना

HTN Live 

                
                 अजीत सिंहब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश
लखनऊ /नक्खास मार्केट में पटरी दुकान में लगी आग से विशाल रस्तोगी के कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग से हुए ठेढ करोड़ रुपये के हुए नुकशान पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने नक्खास स्थित पीड़ित स्थायी और पटरी दुकानदार की दुकान पहुँच कर उसको सांत्वना प्रदान की, और नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

ज्ञात हो कि दो दिन पहले रविवार को प्रातः 5 बजे नक्खास बाजार में भीषण आग लगने से स्थाई दुकान सहित पटरी दुकानदारो की दुकानें जलकर खाक हो गई थी और करोड़ों रुपए का व्यापारियों को नुक्सान हुआ था।

महापौर ने वहाँ बेतरतीब लगी दुकानों को व्यवस्थित करने और और बिजली के तारो के जंजाल को सही कराने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता करने के लिए कर अधीक्षक को निर्देशित किया। 

महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि ऐसी विपरीत परिस्थितियों में व्यापारियों का नुकसान दुर्भाग्यपूर्ण है। महापौर ने व्यापारियों को सांत्वना देते हुए कहा कि व्यापारियों की जान और माल की सुरक्षा होनी चाहिए। दो साल पहले भी आग लगने से नुकसान हुआ था, अतः इसकी पुनरावृत्ति भविष्य में नहीं होनी चाहिए इसके लिए उचित कार्यवाही करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
शॉर्ट सर्किट की संभावना को देखते हुए बाजार में फैले बिजली के खुले तारों के मकड़जाल को व्यवस्थित करने के लिए भी महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया। महापौर ने व्यापारियों को सांत्वना भी दी। 

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिषेक खरे, नक्खास व्यापार मण्डल के अध्यक्ष इरफान, पीड़ित व्यापारी विशाल रस्तोगी सहित अन्य जन उपस्थित रहे।

No comments