Breaking News

जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित

HTN Live 

        
        अजीत सिंह ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

मानवाधिकार जनसेवा परिषद महामारी से बचाव के लिए मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का ख्याल रखना, हाथों को नियमित अंतराल पर साबुन से धोना, अपनी इम्न्यूनिटी बनाए रखना, वैक्सीन के सम्बंध में फैली भ्रान्तियों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान के साथ साथ लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने का अभियान चला रही है। मानवाधिकार जनसेवा परिषद द्वारा कोरोना संक्रमितों को दवाइयों का वितरण भी किया जा रहा है।

परिषद के सदस्य आशीष यादव की सूचना के आधार पर डिगडिगा में रहने वाली सुमन (नाम परिवर्तित) का पति उन्हें छोड़ कर चला गया है तथा वह तीन बच्चों के साथ अकेली रह कर लोगों के घरों में काम करती है परन्तु कोरोना के कारण आजकल कामकाज बन्द हो गया है तथा कोई भी आमदनी नहीं है। बच्चों को अक्सर भूखे प्यासे ही सोना पड़ता है। यही स्थिति रामवती के परिवार के साथ भी है जिसके दो बच्चे हैं। 
यह सूचना मिलने पर मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा व महासचिव नफीस अहमद आशीष यादव के साथ उनके घर गये तथा दोनों को खाद्य सामग्री (जिसमें आटा, दाल, चावल, सरसों का तेल, नमक, हल्दी, मिर्चा, धनिया था) दी तथा बच्चों को बिस्कुट के पैकेट भी दिये तथा आश्वासन दिया कि भविष्य में भी उन्हें खाद्य सामग्री दी जायेगी। अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने बताया कि मानवाधिकार जनसेवा परिषद ऐसे परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रहा है जिनकी नौकरी या व्यवसाय से आय नहीं हो रही हो।
इसके पूर्व बेजुबान जानवरों बन्दरों व कुत्तों को बिस्कुट खिलाये गये तथा विराज खण्ड में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब बच्चों को बिस्कुट वितरित किये गये। इस कार्य में प्रदीप कुमार शर्मा, ऐश्वर्य शर्मा, सचिन सिंह, रितेश शर्मा, आशा सिंह और मधुलिका सिंह ने वितरण में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर महासचिव नफीस अहमद ने बताया कि मानवाधिकार जनसेवा परिषद जनसेवा के कार्य में सदैव अग्रणी भूमिका निभा रही है।


No comments