पिता की मौत में शामिल होने जा रही बेटी का ऐक्सिडेंट में मौत
HTN Live
ज्ञानेश पाल/मदन पाल सिंह की रिपोर्ट
सीतापुर ।। पिता के निधन की सूचना पर पति के साथ मोटरसाइकिल से मायके जा रही महिला की मोटरसाइकिल में एक तेज रफ्तार कन्टेन्टर ने टक्कर मार दी जिससे महिला बाइक से नीचे गिरी महिला को रौंदता हुआ कन्टेन्टर फरार हो गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार थाना संधना के बलिहार पुर निवासी बबलू 28 वर्षीय अपनी पत्नी पूजा 22 के साथ अपनी ससुर के निधन की सूचना पर गंधौली गांव जा रहा था बताते है कि। बाड़ी पावर हाउस मार्ग से होते हुए जब वह महमूदाबाद चौराहा स्थित हाइवे पर लखनऊ की ओर मुड़ रहा तब तभी सीतापुर की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार कन्टेन्टर ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी पूजा सड़क पर गिर गयी और कन्टेनर महिला को कुचलता हुआ लखनऊ कीओर फरार हो गया। बता दे कि उक्त घटना महमूदाबाद चौराहे स्थित पुलिस पिकेट के मात्र 10 कदम की दूरी पर हुई। स्थानीय लोगो ने कन्टेन्टर का नम्बर नोट कर पुलिस को दिया था लेकिन पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने कन्टेन्टर को करने व आगामी थानों में सूचना देना भी उचित नही समझा वही मौके पर पहुँचे कस्बा इंचार्ज आलोक कुमार यादव ने महिला को म्रत्यु की पुष्टि के लिए महिला के शरीर को।सीएचसी भेजा जहाँ पर डॉक्टरों ने मौत किपुष्टि की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया ।

No comments