छात्र हित सर्वोपरि है और विद्यार्थी परिषद
HTN Live
ज्ञानेश पाल / नीलम की रिपोर्ट
अटरिया सीतापुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अटरिया नगर इकाई की बैठक नगर के अशोक एकेडमी विद्यालय में आयोजित की गई जिसमें प्रवासी कार्यकर्ता के रुप में तहसील संयोजक एबीवीपी सिधौली सचिन कुमार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई अटरिया की नगर मंत्री वैष्णवी सिंह उपस्थित रही।बैठक की शुरुआत ज्ञान की देवी मां सरस्वती व युवाओ के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी।तहसील संयोजक सचिन कुमार ने बताया कि अभाविप अपने स्थापनाकाल से ही छात्र हित में कार्य करती चली आ रही है , छात्र हित सर्वोपरि है और विद्यार्थी परिषद ने वैश्विक महामारी के दौरान सेवा कार्यों में जिस प्रकार आगे आई है एक मिशाल कायम की है। सेवाकार्य समाज के अन्य सामाजिक संगठनों के लिए प्रेरणास्रोत हैं नगर मंत्री वैष्णवी सिंह ने बताया की जिस प्रकार नगर इकाई अटरिया द्वारा आक्सीजन की कमी को देखते हुए पर्यावरण का ध्यान रखते हुए जिस प्रकार वृक्ष लगाए गए है वह सराहनीय है और संगठन से सबको प्रेरणा लेनी चाहिए।इस दौरान नगर संपर्क प्रमुख गौरव कुमार मिश्रा, नगर खेल प्रमुख दिव्यांश सिंह, अनूप कुमार सिंह, शुभम राज, सौरभ कुमार के साथ साथ अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे


No comments