♦️👉 शाहजहांपुर :- गन्ना विभाग की टीम ने की गन्ना सर्वे की जांच : जिला गन्ना अधिकारी
♦️👉 शिकायत वाले ग्रामों की प्राथमिकता के आधार पर होगी जांच
♦️👉 आज शाहजहांपुर के रोज़ा चीनी मिल क्षेत्र में ग्राम रावतपुर एवं कुर्रिया ढोढों मे किये जा रहे सर्वे की क्रॉस जाँच की गयी । सर्वे जाँच के साथ साथ किसानो को फसल सुरक्षा एवं गन्ना की फसल के सामयिक कार्यों की जानकारी दी गयी । इस दौरान रोज़ा चीनी मिल के श्री बृजेश शर्मा (महाप्रबंधक गन्ना), डॉ सुनील कनौजिया ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रोज़ा, श्री उमाकांत द्विवेदी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक तिलहर जनपद के प्रगतिशील गन्ना किसान श्री कौसल मिश्रा जी, सर्किल प्रभारी अतुल कुमार व अन्य लोग उपस्थित रहे । उपस्थित किसानो से अनुरोध किया गया कि वह गन्ना पर्वेक्षक को सही सही सूचना दे । जैसे गन्ना किस्म, मानसून बुवाई, शरदकालीन / बसंत कालीन, पेड़ी, पौधा, सहफसली, ड्रिप सिचाई, एवं आदर्श प्लाट आदि ।
गन्ना विभाग की टीम ने की गन्ना सर्वे की जांच : जिला गन्ना अधिकारी
Reviewed by Hindu Aman Mishra
on
June 18, 2021
Rating: 5
No comments