आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला सहित बुजुर्ग झुलस गए
HTN Live
सिधौली से ज्ञानेश पाल की रिपोर्ट
अटरिया सीतापुर जनपद के सिधौली कोतवाली क्षेत्र के अटरिया थाना अंतर्गत आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला सहित बुजुर्ग झुलस गए बताते चलें जनपद के सिधौली अटरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हमीरपुर निवासी चंद्र वती पत्नी स्वर्गीय रामचंद्र उम्र लगभग 50 वर्ष तथा होरीलाल पुत्र स्वर्गीय छेददु उम्र लगभग 65 वर्ष सुबह करीब 10:00 बजे बरसात के दौरान गांव में ही बनी झोपड़ी में बैठे थे एकाएक आकाशीय बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गए उक्त घटना घटित होने के पश्चात स्थानीय लोगों द्वारा दूरभाष यंत्र द्वारा इमरजेंसी मेडिकल सेवा से मदद मांगी गई सूचना पर तत्काल 108 वाहन नंबर यूपी, 41, जी ,3099 चालक देवेंद्र कुमार परिचालक ईएमटी जय वीर सिंह यादव को अवगत कराया गया सूचना पाकर घटना को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय के अंदर ही उक्त घटना पर पहुंच गए किसी की मदद की सहायता की राह ना देखते हुए 108 चालक एवं परिचालकों द्वारा सोए ही पीड़ितों को तत्काल एंबुलेंस के स्टेचर पर लिटा कर तत्काल सिधौली सीएचसी के लिए रवाना हो गए जहां घटना से पीड़ित मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है समाचार लिखे जाने तक किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना अंकित नहीं की गई
.

No comments