Breaking News

देव दुत बन कर आये 108 सरकारी एंबुलेंस के कर्मचारी ग्राम प्रधान की जान बची

HTN Live 

                      ..  ग्राम प्रधान
         (108 परिचालक ईएमटी, जय वीर सिंह यादव)

             सिधौली से ज्ञानेश पाल की रिपोर्ट।  
सीतापुर /सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिधौली तहसील के थाना अटरिया का मामला ,रोड हादसे में ग्राम प्रधान घायल     सरकारी एंबुलेंस  से मिला उपचार
 सीतापुर जनपद के सिधौली कोतवाली क्षेत्र के अटरिया थाना अंतर्गत नील गांव रोड पर अज्ञात कारणों से बाइक सवार ग्राम प्रधान हुए घायल जानकारी के अनुसार  बीती रात करीब 9:00 बजे जनपद के सिधौली अटरिया थाना क्षेत्र के नीलगा रोड स्थित चंद्रिका पुर के समीप रामनगर अकबरपुर ग्राम प्रधान विनोद पुत्र जगन्नाथ उम्र लगभग 40 वर्ष अटरिया से निजी कार्य संपन्न कर निवास वापस जा रहे थे तभी चंद्रिका पुर गांव के नजदीक अज्ञात कारणों से मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए उक्त हादसे की सूचना एमरजैंसी मेडिकल सेवा 108 को सूचित किया गया उक्त घटना से अवगत होते ही 108 वाहन यूपी 41 जी 3099 चालक देवेंद्र कुमार परिचालक ईएमटी  जय वीर सिंह यादव अभिलंब घटनास्थल पर पहुंचे जहां घायल हुए ग्राम प्रधान को रिसीव कर तत्काल सिधौली सीएचसी पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार जारी किया गया उक्त घटना की जानकारी ग्राम प्रधान के भाई भारत चौधरी को प्राप्त हुई है सूचना प्राप्त होते ही भाई समेत अनेक ग्रामवासी भी सिधौली सीएचसी पहुंचे जहां अपनी देख रहे हैं घायल ग्राम प्रधान को मेडिकल उपचार दिलाना सुनिश्चित किया समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई थी

No comments