अटरिया, ब्यक्ति के प्लाट के सामने विपक्षियों ने उठाई दीवार पीड़ित ने प्रसाशन से रास्ता दिलाने की लगाई गुहार
HTN Live
ज्ञानेश पाल की रिपोर्ट
अटरिया सीतापुर जनपद के सिधौली कोतवाली क्षेत्र के अटरिया थाना अंतर्गत छोटे से भूखंड के स्वामी द्वारा आवागमन हेतु रास्ता खुलवाने को लेकर स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है जानकारी के अनुसार अटरिया कस्बे के अवस्थी नगर निवासी मुकेश पुत्र प्रताप नारायण द्वारा प्रशासन को अवगत कराते हुए बताया है कि कस्बे के निकट रेलवे स्टेशन नाले के समीप उनका एक छोटा सा भूखंड प्लाट है जो कि वह कर्जा अदा करने हेतु एवं बेटियों की शादी के प्रयोजन से बेचना चाह रहे हैं थे किंतु प्लाट के सामने भूखंड के पास निवास कर रहे विपक्षी भोगइ लाल निवासी ग्राम अटरिया द्वारा उक्त सरकारी खड़ंजे के ऊपर करीब 4 फीट ऊंची दीवार खड़ी कर दी जिससे भूखंड में प्रवेश और निकास हेतु आवागमन बंद हो गया पीड़ित ने स्थानीय प्रशासन को लिखित सूचना पत्र देते हुए रास्ता दिलाए जाने की मांग की है पीड़ित मुकेश पुत्र प्रताप नारायण ने सूचना पत्र में अवगत कराया है थे उन का छोटा सा भूखंड जिसका गाटा संख्या 86, रकबा 0.3110 रेलवे स्टेशन तथा नाले के बीच बस्ती में रेलवे लाइन के उस तरफ पड़ता है बेटियों की शादी और कर्जे से मुक्त होने के लिए वह भूखंड बेचने का इच्छुक था किंतु पास ही के निवासी द्वारा रास्ता बंद कर देने से उसके भूखंड में प्रवेश करना असंभव हो गया जिससे ग्राहक भी भूखंड को खरीदने से झिझक रहे है अतः स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन से लिखित सूचना पत्र देते हुए उपरोक्त भूखंड में प्रवेश हेतु रास्ता दिलाए जाने की मांग की है


No comments