♦️👉 कांग्रेस के वरिष्ठ ब्राह्मण नेता कुंवर जितिन प्रसाद यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल
♦️👉कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद भाजपा में आज शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में वह भाजपा में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले हलचल शुरू हो गई है। बता दें कि भाजपा के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने बुधवार सुबह एक ट्वीट कर जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने की ओर इशारा कर दिया था।
♦️👉 कांग्रेस के बड़े ब्राह्मण चेहरों में से एक जितिन प्रसाद पिछले कई दिनों से पार्टी हाईकमान से नाराज थे। वह यूपी कांग्रेस के कुछ नेताओं से अपनी नाराजगी जाहिर भी कर चुके थे, लेकिन फायदा नहीं हुआ। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की टीम से जितिन प्रसाद के रूप में एक और बेहद अहम विकेट गिरा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ ब्राह्मण नेता कुंवर जितिन प्रसाद यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल
Reviewed by Hindu Aman Mishra
on
June 09, 2021
Rating: 5
No comments