Breaking News

सिधौली ,अखंड सुहाग का पर्व वट सावित्री पूजा संपन्न

HTN Live 

                 

                        ज्ञानेश पाल की रिपोर्ट


वट सावित्री अमावस्या पर सुहागिनें करती हैं वट वृक्ष का पूजन
जानिए क्यों की जाती है वट सावित्री की पूजासिधौली सीतापुर जिले के विभिन्न वट वृक्षों के नीचे बृहस्पतिवार को ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या के अवसर पर सिधौली  क्षेत्र में वट सावित्री व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं में काफी उत्साह है कोरोना महामारी के बीच आज गुरुवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए बरगद पेड़ के नीचे वट सावित्री की पूजा की और अखंड सौभाग्य की कामना की. ऐसी मान्यता है कि जेष्ठ अमावस्या के दिन वट वृक्ष की परिक्रमा करने पर ब्रह्मा, विष्णु और महेश सुहागिनों को सदा सौभाग्यवती रहने का वरदान देते हैं। गांवों-शहरों में हर कहीं जहां वट वृक्ष हैं, वहां सुहागिनों का समूह परंपरागत विश्वास से पूजा करता दिखाई देगा। अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना के लिए वट सावित्री अमावस्या पर सुहागिनों ने वट सावित्री पूजा करेंगी। कई स्थानों पर वट वृक्ष के तले सुहागिनों का तांता नजर आएगा। सुहाग की कुशलता की कामना के साथ सुहागिनों ने परंपरागत तरीके से वट वृक्ष की पूजा कर व्रत रखेंगी। उनके द्वारा 24 पूड़ी, 24 पकवान और इतने ही प्रकार के फल व अनाज भी चढ़ाए जाएंगे। उसके बाद वट वृक्ष को धागा लपेटकर पूजा करके पति की लंबी उम्र की कामना की जाएगी। इस दिन सुहागिन महिलाएं वट के पेड़ की पूजा-अर्चना कर अखंड सुहाग का वर मांगेगी। पूजा के लिए घर से सज-धज कर निकलीं सुहागिनें वट वृक्ष के नीचे कतारबद्ध रूप में पूजन करते दिखाई दी।
अक्षय वट की टहनी नहीं, वृक्ष का करिये पूजन
  बरगद के पेड़ को अक्षयवट कहा जाता है। इस वृक्ष का पौराणिक महत्व है। धरती पर इस वृक्ष की बड़ी लम्बी आयु होती है। वट सावित्री व्रत रहने वाली सुहागिन स्त्रियां अपने पति के स्वस्थ और दीर्घायु रहने के लिए वटवृक्ष की पूजा-अर्चना करती हैं। बरगदाही अमावस्या के दिन अक्षयवट के नीचे बैठकर सावित्री-सत्यवान की कथा सुनती-सुनाती हैं।
  इधर, कुछ वर्षों से अज्ञानी लोग वटवृक्ष की टहनी काट कर घर ले जाते हैं। फिर उनके घर की औरतें अक्षयवट की सांकेतिक पूजा-अर्चना करती हैं। यह पूरी तरह से गलत है। दरअसल, अक्षयवट में त्रिदेव का निवास होता है। बरगद की जड़ में ब्रह्मा, मध्य में विष्णु और ऊपरी भाग में शिव निवास करते हैं। इसी पेड़ के नीचे सावित्री ने अपने मृत पति सत्यवान को जीवित किया था। इसी वटवृक्ष के नीचे भगवान शिव ने तपस्या की थी। प्रलयकाल में भगवान विष्णु भी इसी पेड़ का आश्रय लेते हैं। तथागत भगवान बुद्ध को बरगद के नीचे ही ज्ञान प्राप्त हुआ था। बौद्ध धर्म में बरगद को बोधि वृक्ष कहते हैं। 
   वट सावित्री व्रत में सुहागिन स्त्रियां अपने अखण्ड सौभाग्य और जीवनसाथी के आरोग्यता के लिए अक्षयवट की पूजा-अर्चना करती हैं। व्रतधारी महिलाएं पूजा करने तक निर्जला व्रत रहती हैं। इसलिए बरगद पेड़ की टहनी के बजाय वटवृक्ष का ही पूजन करना चाहिए। तभी वट सावित्री व्रत का फल प्राप्त होगा।
-


No comments