अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिया कालेज आफ ला मेंं विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
HTN Live
आज दिनांक 8 मार्च दिन सोमवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, जेंडर इक्विटी प्रोमोशन कमेटी, शिया पीजी कॉलेज की जानिब से एक अंतर विभागीय *क्विज व पोएट्री* प्रतियोगिता प्रोग्राम का सफल आयोजन विधि विभाग प्रागंण में स्थित *मूट कोर्ट* में किया गया। इस प्रतियोगिता में शिया पीजी कॉलेज के *विभिन्न विभागो* के तमाम छात्र/ छात्राओं ने प्रतिभाग लिया ।
पोएट्री में प्रथम स्थान प्राप्त किया विधि प्रथम सेमेस्टर के विशाल भारद्वाज ने। क्विज में प्रथम स्थान हासिल किया विधि षष्ठम सेमेस्टर के
छात्र सुमित जोशी व प्रियम की टीम ने। भाषण में ज्योति विजयी रहे, विजयी टीम व विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, क्विज प्रतियोगिता का संचालन बेहद खूबसूरती के साथ विधि विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर एजाज़ हुसैन ने किया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधि विभाग के प्राचार्य/प्रभारी डॉ एस एम हसनैन व हेड, डिपार्टमेन्ट ऑफ इंग्लिश डॉ शमीना शफीक ने किया।
कार्यक्रम का आगाज़ विधि विभाग के प्रभारी *डॉ एस एम हसनैन* साहब द्वारा विद्यार्थियों के संबोधन से हुआ। आप ने कहा कि एक सशक्त समाज का निर्माण महिला सशक्तिकरण से संभव है। आज महिलाओं की स्थिति में बहुत सुधार हुआ है परन्तु उतना नाकाफी है। अभी भी महिलाओं के प्रति अपराध जारी है। सरकार के साथ साथ आम जनता की भी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने आस पास ऐसे अपराध ना होने दें, साथ ही महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिलवाने में मदद करें। हेड, डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश *डॉ शमीना शफीक* साहिबा ने अपने संबोधन में महिलाओं के प्रति दहेज व घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों पर चिंता व रोष व्यक्त किया तथा महिलाओं को समाज का एक महतत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
इस कार्यक्रम का संचालन विधि विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर, एनएसएस महिला विंग इंचार्ज व जेंडर इक्विटी प्रोमोशन कमेटी की सयोंजक डॉ नूरीन ज़ैद ने किया।
इस कार्यक्रम में विधि विभाग के वरिष्ठतम फैकल्टी डॉक्टर एस सादिक हुसैन आबिदी,
फ़्री लीगल एड क्लीनिक इंचार्ज डॉक्टर एस मोहसिन रजा, मेंटोर मैंटी कमेटी कन्वेनर, व राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी शिक्षक सभा, डॉ अजयवीर, डॉक्टर एजाज़ हुसैन, डॉ नुजहत हुसैन, डॉ प्रबोध कुमार गर्ग, डॉ छत्रपाल, डॉ कमलजीत मणि मिश्रा, डॉ राहुल पांडेय, डॉ वहीद आलम, डॉ चंदा बानो ज़ैदी, डॉ धर्मेन्द्र कुमार, हिंदी विभाग से डॉ अर्चना सिंह, जूलोजी विभाग से डॉ फ़ैज़ मुज्तबा,* व शिया पीजी कॉलेज के अन्य विभागों के शिक्षक गण व विधि विभाग तथा अन्य विभागों के तमाम विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।
इसकी जानकारी डॉ नूरीन ज़ैदी (संयोजक)जेंडर इक्विटी प्रोमोशन कमेटी शिया पीजी कॉलेज लखनऊ दिया ।


No comments