अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया
HTN Live
.. रिपोर्टर :-रिचा श्रीवास्तव रायबरेली
आज महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कोडरस खुर्द में सहायक अध्यापिका शालिनी श्रीवास्तव द्वारा ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बालिका शिक्षा, बाल अधिकार एवं हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करने के लिए “बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ” के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजन का नेतृत्व शालिनी श्रीवास्तव ने किया .
और कहा कि महिलाये हमेशा समाज का स्तम्भ होती है, एक लड़की हमेशा समाज के लिए आशीर्वाद और इस संसार में निरंतरता का कारण रही है . बेटियों को कभी श्राप नहीं समझना चाहिए यदि हम बेटियों कि देखभाल नहीं करेंगे, उन्हें शिक्षित नहीं करेंगे तो हमे भविष्य में सुशिक्षित माँ, बहन और बेटियां नहीं मिलेंगे और इसके बिना किसी समाज कि कल्पना नहीं कि जा सकती .
शालिनी ने कहा कि आजकल, महिलाएं घर के बाहर मैदानों में आदमी से कंधे से कंधे मिलाकर घर की सभी जिम्मेदारियों के साथ काम कर रही हैं। यह हमारे लिए बहुत शर्मनाक है कि आज भी लड़कियाँ बहुत सी हिंसा का शिकार हैं, जबकि तब उन्होंने अपने आपको इस आधुनिक युग में जीने के लिए ढाल लिया है। हमें समाज में पुरुष प्रधान प्रकृति को हटाते हुये कन्या बचाओ अभियान में सक्रियता से भाग लेना चाहिये।
“बेटी है कुदरत का अनमोल उपहार,जीने और पढ़ने का भी दो अधिकार।”, “बेटी है तो कल है” , “बेटी नहीं है कर्ज, यह तो है खुशहाली का फर्ज।” आदि नारो के जागरूक किया गया कार्यक्रम के अंत में सभी को शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका पूनम सिंह, शिक्षा मित्र संगीता यादव, गांव की महिलाएं, एवं बच्चे उपस्थित रहे।


No comments