Breaking News

गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज मे आज धूमधाम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया.

HTN Live 


राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पांचवे दिन श्री गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज मे आज धूमधाम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया.  महाविद्धलाय  की छात्राओं ने बहुत ही सुंदर रंगोली बनाई जो शक्ति का प्रतीक रहा. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वाणीज्य विभाग की विशिष्ट प्रवक्ता प्रोफेसर मधुरिमा लाल जी लखनऊ  विश्वविद्यालय,लखनऊ थी प्रवक्ता ने छात्राओं को अपने जीवन मे ऊँचा उठना और खुशी से सभी  के साथ रहने की प्रेरणा दी. उम्मीद संस्था की उप सचिव सुश्री अराधना सिंह सिकरवर थी उन्होंने महिलाओ को शक्ति बताया और अपने जीवन को संस्कारी बनाना बताया. NSS की छात्रा शिवांगी भासीन् ने महिलाओ को प्रेरित करने वाला एक गीत गाया एवम् अन्य छात्राओं ने महिलाशशक्तिकरण के ऊपर एक नुक्कड़ नाटक की भी प्रस्तुति की . प्राचार्या डॉ सुरभि जी गर्ग ने अतिथियों का अभिननदं किया, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह दे कर सम्मान किया. कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था NSS की सभी इकाइयों की कार्यक्रम अधिकारियों डॉ रंजीत कौर, डॉ दिव्या प्रजापति, डॉ शिवानी शुक्ला एवं डॉ पूजा सिंह के देखरेख में NSS की छात्राओं द्वारा संपन्न हुआ

No comments